संदेश

ग़ौरतलब ने संगड़ाह पंचायत के प्रधान पद को रिक्त घोषित कर दिया

चित्र
  ग़ौरतलब ने संगड़ाह पंचायत के प्रधान पद को रिक्त घोषित कर दिया अप्रैल सिरमौर सुमित खिमता ने विकास खंड संगड़ाह के ग्राम पंचायत संगड़ाह के प्रधान को निर्हर्ता उपगत करने और अपने लचीलेपन में अवचार का आश्वासन देकर प्रधान पद से वंचित कर ग्राम पंचायत संगड़ाह के प्रधान पद को रिक्त घोषित करने का आदेश दिया है।

29 अप्रैल, 2025 को 22 के.वी रिकांगपिओ सब बाजार फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

चित्र
  29 अप्रैल, 2025 को 22 के.वी रिकांगपिओ सब बाजार फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोड़ुप नेगी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि 22 के.वी सब बाजार फीडर की मरम्मत कार्य के चलते रिकांग पियो मुख्य बाजार, उपायुक्त कार्यालय व राजकीय महाविद्यालय तथा आसपास के इलाके में 29 अप्रैल, 2025 को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।

अनुसूचित जाति के विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए ले सकते हैं 30 लाख रुपये का ऋण : जिला प्रबंधक

चित्र
  अनुसूचित जाति के विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए ले सकते हैं 30 लाख रुपये का ऋण : जिला प्रबंधक हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम ने किए शिक्षा ऋण योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित मंडी आर्थिक रूप से कमजोर अनुसूचित जाति एवं जनजाति के होनहार विद्यार्थियोें के उच्च शिक्षा के सपने को पूरा करने के लिए हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम ने शिक्षा ऋण योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना की जानकारी देते हुए निगम के जिला प्रबंधक कमल जीत ने बताया कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को भारत में पढ़ाई हेतु 6 प्रतिशत ब्याज दर पर 30 लाख रुपये तक का तथा विदेश में 7 प्रतिशत ब्याज दर पर 40 लाख तक का ऋण दिया जाता है तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को 5 लाख तक के ऋण पर 6 प्रतिशत तथा 5 लाख से 10 लाख रुपये तक का ऋण पर 8 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध होगा। ब्याज दर पर महिला छात्राओं को 0.5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी है।  उन्होंने बताया कि ऋण की वापसी कोर्स पूर्ण होने के 6 माह बाद या नौकरी लगने पर (जो भी पहले हो) आरंभ होगी। 10 लाख तक...

पर्यटन विकास को लेकर तैयार किया जाए विस्तृत परियोजना प्रस्ताव- लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज

चित्र
  पर्यटन विकास को लेकर तैयार किया जाए विस्तृत परियोजना प्रस्ताव- लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित डॉ. राजीव भारद्वाज ने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर जाहिर किया हर्ष ज़िला प्रशासन एवं अधिकारियों के समन्वित प्रयासों की भी सराहना की छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश चंबा : जितेन्द्र खन्ना / लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि ज़िला चंबा में पर्यटन विकास को लेकर एक विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार किया जाए ।  डॉ. राजीव भारद्वाज आज बचत भवन में आयोजित ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ( दिशा) बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे ।  उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर हर्ष जाहिर करते हुए ज़िला प्रशासन एवं सभी कार्यालय अध्यक्षों के समन्वित प्रयासों की भी सराहना की ।  बैठक में विधायक नीरज नैय्यर, डॉ. जनक राज, डीएस ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।  डॉ. राजीव भारद्वाज ने ज़िला में पर्यटन विका...

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

चित्र
  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी चंबा : जितेन्द्र खन्ना / विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 27 अप्रैल से 04 मई तक चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 27 अप्रैल को सायं 8:30 बजे सिहुन्ता पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल को विधानसभा अध्यक्ष स्तरोन्नत किए गए राजकीय उच्च विद्यालय सुमात्र का लोकार्पण करने के पश्चात जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को कुलदीप सिंह पठानिया रायपुर में परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण कल्याण परिषद भटियात की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाग लेंगे। 01 मई को विधानसभा अध्यक्ष ढूंढियारा बंगला में ककिरा-समलेऊ सेक्टर और 02 मई को मंढोर नाग मंदिर परिसर में चुवाड़ी सेक्टर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसी तरह 03 मई को भी विधानसभा अध्यक्ष जनजातीय भवन सिहुंता में सिहुंता सेक्टर के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 04 मई को विधानसभा अध्यक्ष सिहुंता से शिमला के लिए रवाना होंगे।

"8वीं नेशनल ओपन 'कैच एंड रिलीज़ ' ट्रॉउट आखेट चैंपियनशिप " मनाली में शुरू।

चित्र
  "8वीं नेशनल ओपन 'कैच एंड रिलीज़ ' ट्रॉउट आखेट चैंपियनशिप " मनाली में शुरू। ट्रॉउट कंज़रवेशन एंड एंगलिंग एसोसिएशन एवं हिमाचल प्रदेश एंगलिंग एसोसिएशन ने टूरिज़्म डेवलपमेंट कौंसिल मनाली, कुल्लू , मत्स्य विभाग के पतलीकुहल ट्रॉउट फार्म और वन विभाग के इको टूरिज़्म सोसाइटी ECOSOC के सहयोग से 2014 में पहली बार संस्था के संस्थापक स्वर्गीय रूपेंद्र कँवर की स्मृति में कुल्लू घाटी में देश के पहले ' कैच एंड रिलीज़ ' नियमों के अंतर्राष्ट्रीय मापदंड के अनुसार ट्रॉउट एंगलिंग प्रतिस्पर्धा के आयोजन का 8वां संस्करण व संवादात्मक (इंटरएक्टिव ) वर्कशॉप का मनाली के ब्यास नेचर पार्क में कुल्लू की ज़िलाधीश तोरुल एस रवीश के द्वारा किया गया।  कार्यक्रम का प्रारम्भ गायत्री मंत्रोचारण के बीच कश्मीर घाटी में शहीद हुए पर्यटकों के इलावा, पिछले वर्षों में स्वर्ग सिधारे संगठन के सदस्य स्वर्गीय जिम्मी जॉनसन,दिलाराम शबाब,चेतन,गोलू व राम सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मोन रख कर हुआ।  संगठन के अध्यक्ष रूप चंद कटोच ने जानकारी देते हुए बताया कि 'ट्रॉउट मछली के संरक्षण और स...

कांगड़ मैदान सज-धज के तैयार, राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 की तैयारियां मुक़म्मल

चित्र
  कांगड़ मैदान सज-धज के तैयार, राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 की तैयारियां मुक़म्मल  उपमुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण  ऊना राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 को लेकर कांगड़ मैदान सज-धज के तैयार है। उत्सव के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां मुकम्मल ली गई हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (शनिवार) हरोली के कांगड़ मैदान में 27 से 29 अप्रैल तक होने वाले इस तीन दिवसीय उत्सव की तैयारियों को लेकर कांगड़ मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री पीजी कॉलेज, हरोली से कांगड़ मैदान तक प्रस्तावित शोभायात्रा मार्ग का भी निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।  राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, भव्य शोभायात्रा का होगा आयोजन उत्सव का शुभारंभ 27 अप्रैल को सायं 5 बजे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल द्वारा किया जाएगा। वे भव्य शोभायात् घाग रा की अगुवाई के उपरांत कांगड़ मैदान में आयोजित समारोह का उद्घाटन करेंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 28 अप्रैल को मध्योत्सव पर मुख्य अतिथि होंगे, जबकि समापन समारोह 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री सु...

विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर धर्मशाला में कार्यशाला आयोजित, एडीएम ने पशु चिकित्सकों की भूमिका को सराहा

चित्र
  विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर धर्मशाला में कार्यशाला आयोजित, एडीएम ने पशु चिकित्सकों की भूमिका को सराहा धर्मशाला विश्व पशु चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में जिला कांगड़ा के पशु चिकित्सा अधिकारियों, उप निदेशक, पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन कांगड़ा, द्वारा कार्यशाला का आयोजन धर्मशाला के डीआरडीए हॉल में किया गया। इस कार्यशाला में एडीएम शिल्पा बेक्टा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। एडीएम, शिल्पा बेक्टा ने पशु चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सक न केवल पशुओं के स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं, बल्कि मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ने इस अवसर पर पशु चिकित्सकों की भूमिका को रेखांकित किया, विशेषकर वायरल मूल के अधिकांश जूनोटिक (पशुजन्य) रोगों के नियंत्रण और रोकथाम में। उन्होंने रोगों की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण में विभाग द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। उन्होंने विभिन्न विभागों के बीच सहयोग पर जोर दिया ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक समय पर पहुंच सके और प्रत्येक हितध...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: