माता भीमाकाली मन्दिर परिसर में शुरू हुआ 7 दिवसीय 50वाँ कोटी रूद्र महायज्ञ

 माता भीमाकाली मन्दिर परिसर में शुरू हुआ 7 दिवसीय 50वाँ कोटी रूद्र महायज्ञ

सांसद  प्रतिभा सिंह महायज्ञ में विशेष रूप से रहीं उपस्थित।

 

विश्व शांन्ति, प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण हेतु मंडी शहर के माता भीमाकाली मंदिर परिसर में एक सप्ताह तक चलने वाले 50वाँ कोटी रूद्र महायज्ञ आज रविवार को शुरू हुआ।  
मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद  प्रतिभा सिंह महायज्ञ में विशेष रूप से उपस्थित रही।

 महायज्ञ के प्रमुख महंत आचार्य नित्यानंद सेमवाल ने सांसद प्रतिभा सिंह का स्वागत किया व उन्हें शाल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
संसद प्रतिभा सिंह ने माता भीमाकाली मन्दिर में भी शीश नवाया व पूजा अर्चना की।

50वें कोटी रूद्र महायज्ञ के प्रमुख महंत आचार्य नित्यानंद सेमवाल ने बताया कि भगवान शिव को समर्पित इस महायज्ञ में एक करोड़ मंत्रों का जाप होगा। इस यज्ञ के सफल आयोजन के लिए 751 ब्राह्मण यज्ञ को संपन्न करवाएंगे, इनमें 650 पंडित हिमाचल प्रदेश के हैं और 101 ब्राह्मण उत्तराखंड के हैं। इस यज्ञ में 51 वेदियाँ और 51 हवन कुंड  स्थापित किए गए हैं जिनमें 251 लोग आहुति डालेंगे।

कोटी रूद्र महायज्ञ का आयोजन विश्व शांन्ति, विश्व उद्धार तथा प्रकृति और संस्कृति को बचाने के लिए  किया जा रहा है। महायज्ञ की शुरुआत बाबा भूतनाथ मंदिर से  कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें 2100 कलश उठाए ब्रह्मण और अन्य श्रद्धालू माता भीमाकाली परिसर पहुंचे।

महायज्ञ का समापन 18 मार्च को माता भीमाकाली मंदिर परिसर में होगा।

प्रदेश महासचिव चेतराम ठाकुर, जिला परिषद सदस्य चम्पा ठाकुर, भीमाकाली मन्दिर कमेटी के प्रधान पुष्पराज शर्मा, व्यापार मण्डल मण्डी के प्रधान राजेन्द्र महिन्द्रु सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर