भरमाड़ के वार्ड नंबर 9,10 पर बने पुल पर चारों तरफ लगें गंदगी के ढेर ने खोली स्वच्छता अभियान की पोल

भरमाड़ के वार्ड नंबर 9,10 पर बने पुल पर चारों तरफ लगें गंदगी के ढेर ने खोली स्वच्छता अभियान की पोल 


भरमाड़ :राजेश कतनौरिया / प्रदेश में भले ही सरकारें स्वच्छता के कई तरह के दावे कर रही हैं, लेकिन हकीकत कुछ यूं इस पंचायत में नज़र आ रही है आपको बताते चलें कि उपमंडल ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर 9 और 10 पर बने पुल पर चारों तरफ लगें गंदगी के ढेर स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहे हैं इस मार्ग पर आए दिन पुल पर गंदगी के ढेर लगने से गांववासियों सहित राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पुल के चारों ओर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और यहाँ के लोगों ने एक नाले को अपना कूड़ेदान बना रखा है. जो भी आता है इस नाले में अपने घरों का कूड़ा फेंक कर चला जाता है। नाले के पास से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है.  इस पंचायत के कूड़ेदान ने आज तक कूड़ा नहीं देखा और कई लोग कूड़ेदान ही उठाकर ले गए तो वहीं कुछ लोगों की ओर से पुल के आसपास सफाई व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कई बार पंचायत प्रधान से मांग कर चुके हैं लेकिन मांग करने के बावजूद भी यह समस्या जस की तस बनी हुई है यूं कहें कि प्रधान महोदय इस और ध्यान ही नहीं देना चाहते !

 इस पुल पर भगवाल चुनाण झोलर और ढसोली गाँव के भी इसी रास्ते से स्कूल के बच्चे और राहगीर आते जाते रहते है इसी रास्ते से पूर्व प्रधान व पूर्व उपप्रधान का भी आना जाना लगा रहता है! लोगों ने पंचायत प्रतिनिधियों से मांग की है कि जो लोग इस पुल के चारों तरफ कूड़ा फैक रहे है! उनके बिरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये

जब इस बारे में ग्राम पंचायत भरमाड़ के उपप्रधान रवि कुमार मंहत से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मुझे मीडिया के माध्यम से पता चला है।जल्द ही इस पुल से गंदगी हटाई जाएंगी 

 



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव