भाई-बहन की शादी इलाके के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी बनी चर्चा का विषय - Smachar

Header Ads

Breaking News

भाई-बहन की शादी इलाके के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी बनी चर्चा का विषय

भाई-बहन की शादी इलाके के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी बनी चर्चा का विषय 


यह हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से उभर कर सामने आया है  जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र का है। प्रयागराज की रहने वाली युवती अपने परिवार के साथ विंध्याचल थाना क्षेत्र के गांव में अपने मामा की बेटी शादी में आई हुई थी। शादी हो गई थी और सब रिश्तेदार जाने लगे थे। युवती को भी परिवार के लोग साथ ले जाने लगे थे, तभी उसने घर वापस जाने से इनकार कर दिया। कहने लगी थी कि उसे अपने मामा के बेटे से शादी करनी है। लड़की के बोलने के बाद लड़का भी कहने लगा कि वह उससे बहुत प्यार करता है और शादी करना चाहता है।

लड़का और लड़की आपस में भाई-बहन लगते थे। युवक मामा का बेटा था और युवती बुआ की लड़की। ऐसे में परिवार और रिश्तेदार सोच में पड़ गए कि भाई-बहन की शादी कैसे हो सकती है। सभी ने इस शादी के लिए मना किया। लेकिन प्रेमी जोड़ा जिद पर अड़ा रहा। दोनों का कहना था कि वे एक-दूसरे से साल 2017 से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। 15 मार्च 2023 को गांव के राम-जानकी मंदिर में प्रेमी जोड़े का शादी कराई गई। गांव के लोग इस शादी में शामिल हुए। दोनों अपनी शादी से बहुत खुश नजर आए। वहीं, लोगों ने उन्हें आशीर्वाद दिया।

कोई टिप्पणी नहीं