चंबा निरंकारी सत्संग भवन में विशाल सत्संग का हुआ आयोजन

चंबा निरंकारी सत्संग भवन में विशाल सत्संग का हुआ आयोजन 


चंबा: जितेन्द्र खन्ना / आज दिनांक 20/03/2023 सोमवार को निरंकारी सत्संग भवन मुगला में दिल्ली से आए प्रशासन संत निरंकारी मंडल मेम्बर इंचार्ज ब्रांच एच एस चावला जी की अध्यक्षता में विशाल सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज के क्षैत्रों आए सैंकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सत्संग का शुभारंभ अरती वंदना से किया गया। बनीखेत, डल्हौजी, सियुंता ,राख, जांघी, मैहला,धरवाला, जडेरा, साहो, मंगला आदि गांवों से आए संतों महात्माओं ने अपने विचारों व भजनों द्वारा अपनी भावनाएं व्यक्त की । अंत में मंच पर विराज़मान एच एस चावला जी ने अपने सार गर्भित प्रवचनों द्वारा साधसंगत को भाव विभौर करते हुए कहा कि दुनियां में रहते हुए हम जितने भी कार-व्यवहार करते हैं वह सब इस दुनियां तक सीमित है उसका हमारी रूह के साथ काई भी संबंध नहीं हैं। दुनियावी कार्य हमें अच्छा या बुरा इंसान या फिर एक शक्तिशाली अमीर आदमी बना सकता है।

परन्तु इन सब बातों से हमारी रूह का कल्याण होने वाला नहीं, क्योंकि रूह का कल्याण तो केवल मात्र परमात्मा की जानकारी से संभव है, जिसके लिए संतों का संग साधन बनता है। संत जिज्ञासु को सत्संग तक पहुंचाता है और जब जिज्ञासु निष्कपट भाव से जब सदगुरु से प्रश्न करता है कि क्या परमात्मा जाना जा सकता है तो पूर्ण सदगुरु ततक्षण उसकी जिज्ञासा का निर्वाण करते हुए उसे उसके निज स्वरूप परमात्मा से मेल करवा देता है ,जेसे गीता में लिखा गया है कि जिसको शस्त्र काट नहीं सकता,पानी भिगो नहीं सकता, हवा उड़ा नहीं सकती जो जन्मने से जन्मता नहीं, मरने से मरता नहीं, जब यह सृष्टि नहीं बनी थी तब भी यही था और जब यह सृष्टि नहीं रहेगी तब भी यही रहेगा। ऐसे परमात्मा के दरश पूर्ण सदगुरु जिज्ञासु को करवा देता है और जिज्ञासु ऐसे ज्ञान को पा कर भक्ति भरा जीवन व्यतीत करता चला जाता है , जिससे भक्त का लोक तो सुखी हो ही जाता है और परलोक भी सुहेला हो जाता है। 

                                                               

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी