महिला दिवस पर ब्लॉक समिति सदस्या तमन्ना ने महिलाओं को दी बधाई - Smachar

Header Ads

Breaking News

महिला दिवस पर ब्लॉक समिति सदस्या तमन्ना ने महिलाओं को दी बधाई

 महिला दिवस पर ब्लॉक समिति सदस्या तमन्ना ने महिलाओं को दी बधाई

कहा :- आज की महिला हर क्षेत्र में अग्रणी 


फतेहपुर: वलजीत ठाकुर / महिला दिवस पर विधानसभा फतेहपुर से पंचायत समिति क़ी सदस्या तमन्ना ने क्षेत्र की सभी महिलाओं को बधाई दी और साथ ही उन्होंने आधुनिक युग में समाज में महिलाओं की सशक्त भागीदारी के बारे में भी बताया! तमन्ना ने कहा कि आज की नारी कमजोर नहीं बल्कि हर क्षेत्र में अग्रणी बनकर देश के विकास में अपना योगदान प्रदान कर रही है! उन्होंने कहा कि रक्षा का क्षेत्र हो , राजनीति का चिकित्सा या फिर शिक्षा का हर क्षेत्र में आज की नारी बढ़िया प्रदर्शन कर रही है! अंत में कहा कि सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण जो प्रयास किए जा रहे है उनसे भी आज की नारी प्रेरित होकर अपने जीवन को स्वावलंबी बना रही है!

कोई टिप्पणी नहीं