भारतीय जनता पार्टी की नागालैंड में जीत की खुशी में भाजपा मंडल ने कचहरी अड्डा धर्मशाला में बंटे लड्डू - Smachar

Header Ads

Breaking News

भारतीय जनता पार्टी की नागालैंड में जीत की खुशी में भाजपा मंडल ने कचहरी अड्डा धर्मशाला में बंटे लड्डू

भारतीय जनता पार्टी की  नागालैंड में जीत की खुशी में भाजपा मंडल ने कचहरी अड्डा धर्मशाला में बंटे लड्डू 


 भारतीय जनता पार्टी की पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा औऱ नागालैंड में जीत की खुशी में आज भाजपा मंडल धर्मशाला ने कचहरी अड्डा धर्मशाला में लड्डू बांटे। भाजपा मंडल धर्मशाला अध्यक्ष  अनिल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। पूर्व विधायक धर्मशाला  विशाल नैहरिया ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के परिश्रम की बदौलत पार्टी विश्व की नम्बर वन पार्टी बनी है। देश में कॉंग्रेस मुक्त भारत के नारे को लेकर पार्टी आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष  चन्द्र भूषण नाग, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष  रंजू रुस्तगी, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष  सुनीता शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष  दिनेश कपूर, महामंत्री  राजेश वर्मा, सचिव  प्रेरणा शर्मा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष  सुशील कपूर, राकेश भारद्वाज और देशराज मुरली आदि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं