करवाचौथ पर भी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिलाएं भूखी-प्यासी ड्यूटी कर रही

करवाचौथ पर भी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिलाएं भूखी-प्यासी ड्यूटी कर रही


 चंबा: जितेन्द्र खन्ना 

एक ओर जहां विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मी अवकाश पर हैं तो वहीं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिलाएं भूखी-प्यासी ड्यूटी कर रही हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा सहित जिले के समस्त स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ नर्सों ने जहां अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा, वहीं जनसेवा में भी सहयोग दिया। सुहागिनों के लिए सौभाग्य का दिन माना जाने वाला करवाचौथ व्रत हर सुहागिन के लिए विशेष होता है। सुहाग और पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन करवा चौथ व्रत रखती हैं। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्सों ने बताया कि पति की लंबी आयु के लिए उन्होंने अन्न जल त्याग कर व्रत रखा है। चूंकि उन पर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल मरीजों के स्वास्थ्य की जिम्मेवारी भी है, इसलिए वे अपनी इन महत्वपूर्ण सेवाओं से पीछे नहीं रह सकती। भले ही उन्होंने अन्न जल त्याग कर करवाचौथ का व्रत रखा है लेकिन पति धर्म के साथ मरीजों की सेवा भी उनके लिए महाधर्म है। इस कारण वे अवकाश लेने की बजाय अस्पताल में सेवाएं देने पहुंची हैं। मेडिकल कॉलेज चम्बा के प्राचार्य डॉ. एस.एस. डोगरा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्सें चरणबद्ध तरीके से मरीजों की सेवा में तत्पर रहती हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अस्पताल की स्टाफ नर्सों ने करवाचौथ वाले दिन अपनी सराहनीय सेवाएं देकर मरीजों को राहत प्रदान की है। बहरहाल, स्टाफ नर्सों के इस जज्बे की जमकर सराहना हो रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग