नारी शक्ति वंदन ,शक्ति वंदन मैराथन दौड़ संगठनात्मक जिला पालमपुर जिला की अध्यक्षता श्रीमती रागनी रकवाल की अध्यक्षता संपन्न हुई, - Smachar

Header Ads

Breaking News

नारी शक्ति वंदन ,शक्ति वंदन मैराथन दौड़ संगठनात्मक जिला पालमपुर जिला की अध्यक्षता श्रीमती रागनी रकवाल की अध्यक्षता संपन्न हुई,

नारी शक्ति वंदन ,शक्ति वंदन मैराथन दौड़ संगठनात्मक जिला पालमपुर जिला की अध्यक्षता श्रीमती रागनी रकवाल की अध्यक्षता संपन्न हुई


,
जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी जी रहीं। 

         मैराथन दौड़ में पालमपुर जिला की सैकड़ो लड़कियों और महिलाओं ने भाग लिया और रन फॉर मोदी, रन फॉर इंडिया के नारों से पालमपुर गूंज उठा।

        मैराथन दौड़ में भाग लेने वाली लड़कियों और महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा देश के हर जिले में आज इस तरह से महिला सशक्तिकरण के लिए शक्ति बंधन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया और इस योजन का उद्देश्य महिलाओं को जागृत करना व लोगों को देश प्रेम और राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित करना है

       इसके तुरंत बाद प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी ने संगठनात्मक जिला पालमपुर के चारों मंडलों की टिफिन बैठक भाजपा जिला कार्यालय पालमपुर में ली और भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में महिला मोर्चा को विस्तृत से जानकारी दी। 

       उन्होंने महिला मोर्चा को संबोधित करते हुए बताया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हर महिला कार्यकर्ता को आगामी चुनाव के लिए तैयार रहना पड़ेगा, महिलाओं की जिम्मेदारी इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि अभी-अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कानून बनाकर महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में 33 % का आरक्षण देने का बहुत बड़ा कार्य महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किया है।

         बैठक में जिला महामंत्री श्री राजेश सिंह राणु, बैजनाथ के मंडल अध्यक्ष श्री वीरेंद्र राणा जी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश कुलेठी, चारों मंडल के विस्तारक, प्रदेश महिला मोर्चा पदाधिकारी सोनिया लौटा, अनीता चौधरी, चारों मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्षा मोनिका राणा, वंदना कटोच, रंजना भट्ट, मनीषा शर्मा व उनके महामंत्री, जिला महामंत्री लीना भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष मीरा राणा, सुदेश अवस्थी, सीमा चौधरी, शशि वाला , फूल माला, निशा धीमान, सुनीता खरवाल, ममता विशिष्ट, संतोष भट्ट सहित वरिष्ठकार्यकर्ता बहनों ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं