आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्ंया में पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं : विधायक शैरी कलसी - Smachar

Header Ads

Breaking News

आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्ंया में पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं : विधायक शैरी कलसी

आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्ंया में पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं : विधायक शैरी कलसी

विधायक शैरी कलसी के नेतृत्व में पूर्व सरपंच जोगिन्द्र सिंह बिधीपुर साथियों सहित आप पार्टी शामिल


बटाला 3 अप्रैल : (अविनाश शर्मा, संजीव नैयर)

आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग आप पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं, जिससे पार्टी का परिवार दिन प्रतिदिन बड़ा हो रहा है। इन विचारों का प्रगटावा अकाली दल के पूर्व सरपंच प्रीतम सिंह व उनके साथियों का आप पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए हलका बटाला के विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की सरकार है और सरकार द्वारा लोगों की मूलभूत जरुरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है और लोगों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ जमीनी स्तर पर तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार की नीतियों और करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज पूर्व सरपंच जोगिन्द्र सिंह बिधीपुर साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं जिससे पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की मुश्किलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करना और राज्य को विकास पक्ष से अग्रणी राज्य बनाना है जिसके लिए सरकार पूरी मेहनत से कार्य कर रही है और लोग सरकार की कार्यशैली से पूरी तरह से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले लोक सभा चुनावों में आम आदमी पार्टी राज्य की सभी 13 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा। इस अवसर पर आप पार्टी में शामिल हुए जोगिन्द्र सिंह बिधीपुर ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी की नीतियों और विधायक शैरी कलसी द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से प्रभातिव होकर पार्टी में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विधायक शैरी कलसी द्वारा पिछले 2 वर्षों में हलके के गांवों का रिकॉर्ड तोड़ विकास करवाया गया है, जो कि बहुत प्रशंसनीय है।

कोई टिप्पणी नहीं