हाईकोर्ट में पहुंचा प्रेमी शादी शुदा जोड़ा,पिता को शादी नहीं मंजूर मारने की मिल रही धमकियां

हाईकोर्ट में पहुंचा प्रेमी शादी शुदा जोड़ा,पिता को शादी नहीं मंजूर मारने की मिल रही धमकियां


युवती ने वीडियो जारी करके मदद मांगी

युवती अवनी शुक्ला का कहना है कि उनके पिता रवि शुक्ला को मेरी और मेरे पति आदर्श मिश्रा की शादी पसंद नहीं है। वे कांग्रेस के बड़े नेता हैं। हमारी शादी को एक महीना बीत चुका है लेकिन हमें लगातार धमकियां मिल रही हैं। हम दोनों बहुत परेशान हो चुके हैं। युवती ने एक वीडियो जारी करके यह भी कहा कि उसे अपने पति आदर्श के साथ सास ससुर की सुरक्षा के लिए भी डर लग रहा है। अवनी ने कहा कि बुधवार को हम सब अपनी सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट पहुंचे तो पिता को हमारे आने की जानकारी मिल गई और वे यहां पर भी आ गए। यहां पति आदर्श मिश्रा और उनके परिवार के लोग पहले से मौजूद थे। यहां पर भी दोनों परिवार के बीच जमकर विवाद हुआ और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा  

आपको बता दें कि बुधवार को इंदौर हाईकोर्ट में पहुंचा। दोनों ने यहां पर बताया कि एक महीने पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया है। युवती ने कहा कि उसके पिता को यह शादी मंजूर नहीं और वे हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोर्ट के द्वारा हम दोनों को सुरक्षा दी जाए। जब दोनों कोर्ट पहुंचे तो यहां पर भी युवती के पिता पहुंच गए और युवक के परिजन के साथ उनका जमकर विवाद हुआ। युवती के पिता म.प्र. कांग्रेस में सचिव हैं और युवक महाकाल मंदिर में पुजारी है।

अवनी ने आरोप लगाया है कि हाईकोर्ट परिसर में भी पिता ने उनके पति आदर्श के साथ धक्का-मुक्की की। पिता ने आदर्श के परिवार को भी धमकाया। पुलिस के आने पर विवाद खत्म हुआ और उनके पिता वापिस गए।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर