आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि पर 10 महाविद्याओं की पूजा करें, बनेगें बिगड़े काम
आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि पर 10 महाविद्याओं की पूजा करें, बनेगें बिगड़े काम
आषाढ़ मास में गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 6 जुलाई, शनिवार से 15 जुलाई, सोमवार तक मनाया जाएगा। चतुर्थी तिथि की वृद्धि होने से ये नवरात्रि पूरे 10 दिनों की रहेगी। इस गुप्त नवरात्रि में तंत्र-मंत्र के माध्यम से देवी की पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्रि के दौरान यदि कुछ खास उपाय किए जाएं तो आने वाले हर संकट टल सकते हैं। आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि में दान का भी विशेष महत्व बताया गया है इन 9 दिनों में किया गया दान आपकी हर परेशानी दूर कर सकता है। इस दौरान आप जरूरतमंदों को भोजन, कच्चा अनाज, कपड़े, बर्तन आदि चीजों का दान कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
नवरात्रि में जहां मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. वहीं गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा की जाती है।तंत्र-मंत्र सीखने के लिए गुप्त नवरात्रि को खास माना जाता है और पूजा के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। गुप्त नवरात्रि में मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रूमावती, माता बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी पूजा की जाती है।
गुप्त नवरात्रि के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए. गंदगी से आपके जीवन में दरिद्रता आ सकती है.-2. इस गुप्त नवरात्रि में आम लोगों को सिर्फ हवन और सात्विक पूजा करनी चाहिए.-3. गुप्त नवरात्रि के दौरान तामसिक चीजों से परहेज रखना चाहिए, इसलिए मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज का सेवन न करें।
इन दिनों में देवी के रौद्र स्वरूपों की पूजा होती है जो कि आम लोगों के लिए नहीं होती.-5. गुप्त नवरात्रि में तंत्र विद्या के लिए पूजा की जाती है, इसलिए घरों में रौद्र स्वरूपों की स्थापना नहीं की जानी चाहिए.-6. नवरात्रि के दिन देर से सोकर नहीं उठना चाहिए और आलस से दूर रहना चाहिए.-7. गुप्त नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ सभी कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं