भाई ने पैसों के लालच में बहन की गर्दन धड़ से की अलग, आरोपी फरार

भाई ने पैसों के लालच में बहन की गर्दन धड़ से की अलग, आरोपी फरार


गांव में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने गर्दन सिली देखी तो हर कोई यही बोलता रहा कि कोई भाई पैसों के लालच में ऐसा कैसे कर सकता है। रीता की बेटी स्नेहा ने रोते हुए बताया कि मम्मी की गर्दन कमरे में अलग पड़ी थी और धड़ अलग। ऐसा मामा किसी को न मिले जो पूरे घर को उजाड़ दे।

यह दिल दहला देने वाला मामला मेरठ के दौराला के रुहासा गांव से निकलकर सामने आया है। यहां संपत्ति बंटवारे के विवाद में भाई ने बहन की गर्दन ही अलग कर दी। यह नजारा देखकर हर कोई भाई को कोसता रहा। सगी बहन की इतनी बेरहमी से हत्या करने वाला अरविंद अभी फरार है।

पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। रुहासा गांव निवासी 75 वर्षीय किसान महावीर के एक बेटा अरविंद और दो बेटी अनीता और रीता थी। रीता की शादी बागपत के दोघट गांव में हुई थी। रीता आजकल तीन बच्चों के साथ गाजियाबाद की वेब सिटी सोसाइटी में रह रही थीं।

बड़ी बहन रीता भी अनीता का हिस्सा दिलाने के लिए उसके साथ आई थी। आपको बता दें कि पिता महावीर के पास सात बीघा खेती की जमीन थी। पांच बीघा जमीन उन्होंने बेटे को दे दी थी। दो बीघा जमीन उनके पास थी। तीन दिन पहले उन्होंने अपने हिस्से की दो बीघा जमीन 20 लाख रुपये में बेच दी थी। इस जमीन में उनकी बेटी अनिता को हिस्सा मिलना था। अरविंद इसका विरोध कर रहा था।

विवाद होने पर अरविंद ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर रीता की हत्या कर दी। मोर्चरी पर रीता की गर्दन को धड़ से सिलने के बाद पोस्टमार्टम किया गया।रीता की बेटी स्नेहा ने रोते हुए बताया कि मम्मी की गर्दन कमरे में अलग पड़ी थी और धड़ अलग। ऐसा मामा किसी को न मिले जो पूरे घर को उजाड़ दे।  

स्नेहा ने बताया कि मम्मी तो मौसी का हिस्सा दिलवाने के लिए गई थी, यहां सबकुछ खत्म हो गया। मेरी मां को इतनी बेरहमी से मारने वाले को सख्त से सख्त सजा मिले। 

वहीं एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश में कई जगह पर दबिश दी जा रही है, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग