पंचायतों में रिक्त पदों को भरने के लिए मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण शुरू

 पंचायतों में रिक्त पदों को भरने के लिए मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण शुरू


ऊना पंचायती राज संस्थाओं में किसी कारणवश रिक्त हुए पदों को भरने के लिए संबंधित पंचायतों में मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए किसी व्यक्ति की पात्रता निर्धारित करने की तिथि 1 जुलाई, 2024 रहेगी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 16 से 22 जुलाई तक दावे और आपत्तियां पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जा सकती है। 25 जुलाई को पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा दावों एवं आपत्तियों का निपटारा करेंगे। 29 जुलाई तक जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपील दाखिल कर सकेंगे। 1 अगस्त को जिला निर्वाचन अधिकारी इस संबंध में प्राप्त हुई अपीलों का निवारण करेंगे। इसके अतिरिक्त 2 अगस्त को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर