पंडित चंद्रधर गुलेरी की कहानियों पर की चर्चा धर्मशाला भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा जिला

 पंडित चंद्रधर गुलेरी की कहानियों पर की चर्चा


  धर्मशाला भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा जिला स्तरीय पंडित चंद्रधर गुलेरी शर्मा जयंती समारोह धर्मशाला के विकास खंड कार्यालय के सभागार में आयोजित किया। इस दौरान पंडित चंद्रधर गुलेरी की कालजयी उसने कहा था पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया।

    यह जानकारी देते हुए जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी ने बताया कि गुलेरी जयंती पर कहानियों में मानवीय संवेदना, व्यंग्य की प्रासंगिकता विषय पर साहित्यकारों ने अपने अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि डा सुशील कुमार फुल्ल ने गुलेरी की सुप्रसिद्व कालजयी रचना उसके कहा था की समीक्षा के साथ अपना व्यक्तव्य प्रस्तुत किया। इससे पहले जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा राजेश गुलेरी ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साहित्यकारों ने गुलेरी के जीवन और उनके साहित्य के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया जिसमें कुशल कटोच, युगल डोगरा, भूपिंद्र, राजीव त्रिगर्ती, कंवर करतार, आनंद धीमान, राजेंद्र पालमपुरी, हरिकृष्ण मुरारी, अश्वनी कुमार, त्रिलोक मेहरा सहित विभिन्न कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर