सांप के काटने से व्यक्ति की हुई मौत

सांप के काटने से व्यक्ति की हुई मौत 

उपमंडल घुमारवीं के मरहोल गांव में कमरे में सो रहे व्यक्ति को सांप ने काट लिया। सांप के काटने का पता काफी समय तक नहीं चला।इसका पता तब चला जब व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत हुई और सांप कमरे में दिखाई दिया।।

मृतक श्यामलाल (40) पुत्र ठाकुरदास निवासी गांव मरहोल डाकघर टकरेड़ा तहसील घुमारवीं के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि अपने कमरे में सो रहा श्यामलाल सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे उठा। उसे हल्के पेट में दर्द के साथ चक्कर आने लगे। उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं ले गए। चिकित्सकों ने श्यामलाल को दवा देकर घर भेज दिया। घर पहुंच कर श्यामलाल की तबीयत दोबारा खराब हो गई। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस दौरान परिजनों को कमरे में सांप भी दिखाई दिया।

श्यामलाल को सांप के काटे जाने का शक हुआ। इसके बाद परिजन दोबारा घुमारवीं अस्पताल ले गए, जहां नाजुक हालत को देखते हुए उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।  

डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। आगामी कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम