नागरिक अस्पताल सरकाघाट में दिव्यांगता शिविर आयोजित

 नागरिक अस्पताल सरकाघाट में दिव्यांगता शिविर आयोजित



सरकाघाट : उपमण्डल सरकाघाट के नागरिक अस्पताल सरकाघाट में शनिवार को जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व जिला रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में संवेदना कार्यक्रम के तहत दिव्यांगता अवलोकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उपायुक्त व अध्यक्ष जिला रेडक्रास सोसायटी मण्डी अपूर्व देवगन ने किया।

इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके घरद्वार पर दिव्याँगता प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा प्रदान करना व दिव्याँगजनों को विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाना था। इस दौरान 103 दिव्यांगजनों की जाँच की गई तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए पंजीकृत किया गया। जिसमें नेत्र रोग से ग्रसित 23, मैडिसन विभाग के 9, शिशु रोगी 4, शल्य चिकित्सा विभाग में 2, हड्डी रोग से ग्रहित 52, ईएनटी के 10 तथा 3 मानसिक रोगी शामिल थे।

इस अवसर पर उपायुक्त मण्डी अपूर्व देवगन ने कहा कि किसी भी दिव्याँग व्यक्ति को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए उनके पास दिव्याँगता प्रमाण पत्र होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्याँगजनों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इसी दिशा में प्रशासन, स्वास्थ विभाग और रेडक्रास सोसाईटी के सहयोग से जिला मण्डी में जगह जगह इस तरह के शिविर आयोजित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मण्डी जिला में किसी भी उपमण्डल में यदि कोई भी दिव्याँग व्यक्ति, जिसका दिव्याँगता प्रमाण पत्र न बना हो वह निर्धारित दिन में शिविर में आकर अपना प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि दिव्याँगता प्रमाण पत्र बन जाने के उपरांत एक यूनिक डिसएबिलिटी आईडी बनती है जिसके बाद ही कोई सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठा सकता है।

उपायुक्त ने धर्मपुर के गांव झडयार, कांगू का गहरा के शत प्रतिशत दिव्यांग शशी ठाकुर को व्हीलचेयर भी भेंट की।

इस दौरान शिविर में दिव्याँगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा व्यक्तियों की जाँच की गई तथा सभी पात्र दिव्याँगजनों को प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिविर में ज़ोनल अस्पताल मण्डी व सुन्दरनगर अस्पताल से आए विभिन्न विशेषज्ञों ने दिव्यांगजनों की जाँच की। इस दौरान हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, शिशु विशेषज्ञ, औषधि विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, ईएनटी विशेषज्ञ व शल्य चिकित्सकों ने विभिन्न दिव्याँगजनों की जाँच की। साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मौके पर ही दिव्यांगता सामाजिक सुरक्षा पेंशन की औपचारिकताएं भी पूरी की। इसके अतिरिक्त रेडक्रास सोसाईटी द्वारा जरूरतमंद दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, सुनने के यंत्र, छड़ी, कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने के लिए भी आवेदन प्राप्त किए गए।

इस दौरान उपमण्डाधिकारी सरकाघाट स्वाति डोगरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेन्द्र ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सरकाघाट डाॅ देशराज शर्मा, सचिव जिला रेडक्रास सोसायटी ओपी भाटिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) अजय भदरेल, बाल विकास परियोजना अधिकारी गोपालपुर अनीता शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी सरकाघाट जगदीश चन्द, तहसील कल्याण अधिकारी धर्मपुर चन्दन गुलेरिया, अध्यक्ष हिमालयन दिव्यांग कल्याण एसोशिएशन मण्डी हेमलता पठानिया, अपाध्यक्ष मीनल ठाकुर व अन्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग