आंगनबाड़ी केद्रों में नौकरी के लिए करें आवेदन

आंगनबाड़ी केद्रों में नौकरी के लिए करें आवेदन


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

बाल विकास परियोजना नगरोटा सुरियां के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के खाली पदों को भरने के लिए आयोजित साक्षात्कार दिनांक 8.4.25 के क्रम को जारी रखते हुए जो पद उक्त साक्षात्कार में भरे न जा सके थे उन्हें भरने तथा तीन नई रिक्तियों को भरने के लिए पात्र महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिन आवेदकों ने जिस किसी पद के लिए पहले आवेदन कर रखा है उन्हें उसके लिए पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। पहले से जारी चयन प्रक्रिया वाले पदों में पंचायत से कोई भी पात्र आवेदक अपनी पंचायत के किसी भी पद के लिए आवेदन कर सकता है जबकि पहली बार विज्ञापित हो रहे पदों के लिए आंगनवाड़ी सर्वे के परिवार ही आवेदन कर सकते हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी नगरोटा सूरियां द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार देहरा उपमंडल के अधीन आने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 2 तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 12 खाली पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं । पात्र महिलाएं जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष हो, शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास हो , उसके परिवार की वार्षिक आय 50000 रुपए से अधिक ना हो इनके लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक बाल विकास परियोजना अधिकारी नगरोटा सुरियां के कार्यालय या सम्बन्धित पर्यवेक्षक या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं । आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 2 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं जिसमें ग्राम पंचायत सकरी में सकरी, ग्राम पंचायत लुदरेट में अपर लुदरेट शामिल हैं जबकि आंगनवाड़ी सहायिका के 12 पदों के लिए आवेदन मांगे गए जिसमें ग्राम पंचायत दंगढ़ में दंगढ़, पंचायत बिलासपुर के भकलेड़, ज़लख व भटेड़ 1, सकरी के सकरी 2, नंदपुर भटोली के अपर नंदपुर, नंदपुर 3, गुलेर के गुलेर 1, गुलेर 2 व जलरियाँ, मसरूर के पीरविंदली , पंचायत लुदरेट के अपर लुदरेट 2 में सहायिकाओं के पद शामिल हैं। आवेदनकर्ता सादे कागज पर अपना आवेदन अपने सभी योग्यता, जाति, अनुभव इत्यादि के आवश्यक प्रमाणपत्र जोकि सक्षम अधिकारी द्वारा जारी हों की सत्यापित प्रतियों के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून 2025 सांय 4 बजे तक तथा उपरोक्त में से कार्यकर्ता सकरी व सहायिका ज़लख और गुलेर 2 के पदों के लिए 30 जून 2025 सायं 4 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी नगरोटा सुरियाँ के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर जमा करवा सकता है। इन पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन क्रमशः 5 जुलाई 2025 को तथा 10 जुलाई 2025 को उपमंडलाधिकारी (नागरिक) देहरा के कार्यालय में सुबह 11:00 बजे से किया जाएगा जिसमें सभी आवेदकों को अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना पड़ेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर