निहरी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

निहरी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित 


सुंदरनगर : बाल विकास परियोजना सुन्दरनगर के अन्तर्गत पर्यवेक्षक वृत निहरी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

सीडीपीओ सुंदरनगर पूनम चौहान ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निहरी की 11वीं और 12वीं कक्षा की 20 स्कूली छात्राओं को खण्ड विकास अधिकारी कार्यलय निहरी, पुलीस थाना निहरी व ग्रामीण बैंक निहरी का एक्स्पोज़र विजिट करवाया गया। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने नए विचार और नई तकनीकों को समझा और अपने ज्ञान को बढ़ाया।

विजिट के दौरान खण्ड विकास अधिकारी निहरी मनमोहन शर्मा द्वारा स्कूली छात्राओं को गावं में विकास योजनाओं एवं सुविधाओं, कृषि योजना, फसल बिमा योजना, समाजिक कल्याण योजना और महिला विकास योजना, हेड कांस्टेबल निहरी गोपाल दास द्वारा नशा मुक्ति व महिलाओं के अधिकारों व सुरक्षा, फील्ड मैनेजर ग्रामीण बैंक निहरी अकांक्षा द्वारा बैंक में खाता खोलने व विभिन्न लोन योजना तथा नायब तहसीलदार निहरी टेक चन्द द्वारा बाल विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना इत्यादि के बारे में जागरूक किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग