मंडी में 75 सैनिकों का भव्य सम्मान, एकल अभियान ने किया आयोजन
मंडी में 75 सैनिकों का भव्य सम्मान, एकल अभियान ने किया आयोजन मंडी : अजय सूर्या / संभाग दक्षिण हिमाचल, भाग मंडी के अंतर्गत अंचल मंडी में गतिविधि विभाग द्वारा आयोजित सैनिक सम्मान कार्यक्रम आज विश्वकर्मा मंदिर मंडी में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन एकल अभियान के तत्वावधान में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हेत राम ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कुल 75 सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में संभाग प्रमुख अजय गाजटा ने अपने विचार रखे। उनके साथ संभाग गतिविधि प्रमुख महेंद्र शर्मा, संभाग महिला प्रमुख ममता शर्मा, भाग अभियान प्रमुख शेर सिंह, विभाग संगठन मंत्री, भाग गतिविधि प्रमुख मनोहर लाल तथा प्रांत प्रमुख स्वदेशी जागरण मंच हिमाचल प्रदेश अनुपमा सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में भाग प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षक बेगमा नेगी, संभाग महिला समिति सह-प्रभारी लता, भाग अध्यक्ष पवन शर्मा, युवा प्रभारी छविंद्र, आंचल अध्यक्ष रूप लाल, उपाध्यक्ष मनोहर लाल, सचिव बालक राम और संच समिति अध्यक्ष नंद लाल सहित अनेक पदाधिकार...