संदेश

6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

चित्र
 विद्युत उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत 33 केवी भरमाड़-ज्वाली विद्युत लाइन की आवश्यक मरम्मत तथा विद्युत लाइन के आसपास पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इसके चलते 6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार इस दौरान ज्वाली, चलवाड़ा, गुगलाड़ा, ढन, करडियाल, खरोटा, बनाड़ा, जैसर, भलूंन ,मतलाहड़, हरियां, सिद्धाथा, लाहड़ूं, हार नाणा, देवा, हरसर, पनालथ, हवाल तथा आसपास के क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रहने पर विभाग के साथ सहयोग करें और आवश्यक कार्यों की पहले से व्यवस्था कर लें। यह जानकारी विद्युत उपमंडल ज्वाली के सहायक अभियंता कपिल देव ने दी। ज्वाली से राजेश कतनौरिया !

जवाली में श्री गुरु नानक देव जी का 90वां गुरुपर्व श्रद्धापूर्वक मनाया, नगर कीर्तन निकाला

चित्र
 जवाली में श्री गुरु नानक देव जी का 90वां गुरुपर्व श्रद्धापूर्वक मनाया, नगर कीर्तन निकाला जवाली (कांगड़ा)। श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा जवाली में श्री गुरु नानक देव जी का 90वां सालाना गुरुपर्व ज्योति जोत दिवस बड़ी श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। इसी संदर्भ में शनिवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। सुबह गुरुद्वारा साहिब में श्री सुखमनी साहिब के पाठ के भोग के उपरांत नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से आरंभ हुआ। नगर कीर्तन कैहरियां चौक, लब बाजार, जवाली बाजार से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब में सम्पन्न हुआ। नगर कीर्तन की अगुवाई सिंह साहिबान पंज प्यारों द्वारा की गई। नगर कीर्तन में इलाके की सैकड़ों संगतों ने भाग लिया और गुरु जी की महिमा का गुणगान किया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के प्रचारक भाई हरजिन्द्र सिंह ने गुरु जी के इतिहास पर रोशनी डाली। नगर कीर्तन में विशेष तौर पर जत्थेदार सिमरनजीत सिंह पठानकोट वाले संत सिपाही गतका अखाड़ा द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाकर संगतों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया और संगतों के लिए चाय-पानी का प्रबंध किया गया था। ...

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

चित्र
ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन मुख्यातिथि को सम्मानित करते हुए क्लब के आयोजक  ज्वाली (कांगड़ा): जिला कांगड़ा के अंतर्गत उपमंडल ज्वाली के बसंतपुर में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' के तत्वावधान में क्रिकेट के तीसरे सीजन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन एक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा व समाजसेवी दिनेश निखिल द्वारा किया गया।   टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वक्ता ने 'शिव शक्ति क्लब' को इस आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि एक तरफ जहां आज भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को हराकर क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीता है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय स्तर पर इस टूर्नामेंट का शुभारंभ होना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। युवाओं को नशे से दूर रखने और खेल के प्रति जागरूक करने पर जोर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी मोबाइल के अत्यधिक उपयोग और नशे...

अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन के सहयोग से राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण

चित्र
 अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन के सहयोग से राष्ट्रीय  स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण  नूरपुर से विनय महाजन  जसूर, 3 अक्टूबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसूर  के राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन के सहयोग से विद्यालय परिसर में आज एक  पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रजातियों के लगभग 30 पौधे लगाए। इसके साथ ही विद्यालय परिसर की सुंदरता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे भी लगाए गए।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। स्वयंसेवकों ने कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी आवश्यक है।विद्यालय परिवार ने अर्जुन सेव अर्थ फाउंडेशन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवकों के इस पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रयास की सराहना की।

नुरपुर के 60जनजाति छात्रावास की गूंज पहुंची दिल्ली राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के गलियारों में

चित्र
     नुरपुर के 60जनजाति छात्रावास की गूंज पहुंची दिल्ली राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के गलियारों में  जसूर राकेश शर्मा                                   अखिल भारतीय गद्दी जनजातीय विकास समिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य गद्दी कल्याण बोर्ड व गद्दी नेता मदन भरमौरी ने एक बार फिर राजनैतिक एवं प्रशासनिक षड्यंत्रों का शिकार हुए जनजाति छात्रावास स्थित नूरपुर क्षेत्र से सम्बन्धित एक अभ्यावेदन के श्री अन्तर सिंह आर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (भारत के संविधान के अनुच्छेद 338 क के अन्तर्गत दीवानी न्यायालय की शक्तियों को प्रयोग करने बाला एक संवैधानिक निकाय) के समक्ष प्रस्तुत कर आयोग से जनजाति आदिवासी वर्ग के हितों को सुरक्षित रखने हेतु न्याय की मांग की है...  गद्दी नेता मदन भरमौरी द्वारा प्रस्तुत अभ्यावेदन में विस्तार से जनजाति छात्रावास स्थित नूरपुर क्षेत्र के संदर्भ में बताया कि वर्ष 2010 में जनजाति छात्रावास का निर्माण पूर्ण हुआ था ...

वोट चोरी से पेपर लीक तक, कांग्रेस ने तेज किया जनसंपर्क अभियान*

चित्र
 वोट चोरी से पेपर लीक तक, कांग्रेस ने तेज किया जनसंपर्क अभियान नूरपुर से विनय महाजन                                   कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी द्वारा उठाए जा रहे जनमुद्दों को घर-घर पहुंचाने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत आज फतेहपुर, इंदौरा और नूरपुर विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठकें आयोजित की गईं।फतेहपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कांगड़ा जिला कांग्रेस प्रभारी एवं ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा और राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं फतेहपुर विधायक भवानी सिंह पठानिया विशेष रूप से मौजूद रहेl                                                            ...

वन्यजीव सप्ताह के तहत लडभड़ोल में मिनी मैराथन, 104 धावकों ने दिया संरक्षण का संदेश

चित्र
 वन्यजीव सप्ताह के तहत लडभड़ोल में मिनी मैराथन, 104 धावकों ने दिया संरक्षण का संदेश अजय सूर्या मंडी 3 अक्तूबर। वन्यजीव सप्ताह के उपलक्ष्य में वन परिक्षेत्र लडभड़ोल की ओर से 5 किलोमीटर लंबी मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें 104 धावकों ने भाग लिया, जिनमें 80 पुरुष और 24 महिला प्रतिभागी शामिल रहे। मिनी मैराथन को वन परिक्षेत्र कार्यालय लडभड़ोल से रवाना किया गया। प्रतिभागी सिउं तक दौड़ने के बाद वापस वन परिक्षेत्र कार्यालय पहुंचे। इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी मोनिका ने सभी प्रतिभागियों को वन संपदा एवं वन्यजीव संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में राजन ने प्रथम, सुजल ने द्वितीय और शिवम ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में वंशिका प्रथम, मानसी द्वितीय और सिया तृतीय स्थान पर रहीं। वन विभाग की ओर से विजेताओं को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीवों और प्राकृतिक संपदा की रक्षा केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: