आजादी के अमृत महोत्सव पर पालमपुर में भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर 4 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का समापन

 


आजादी के अमृत महोत्सव पर पालमपुर में भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर 4 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का समापन

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो हमीरपुर द्वारा भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर व भारत के स्वतंत्रता सेनानियों पर कैप्टन विक्रम बत्रा स्टेडियम पालमपुर में 4 दिवसीय डिजिटल चित्र प्रदर्शनी जिला प्रशासन के सहयोग से लगाई गई थी जिसका आज समापन हो गया है इस चित्र प्रदर्शनी में लोगों ने चित्रों के माध्यम से भारत सरकार की जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसके बारे में तथा हमारे भारत व हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानी हैं जिनके बारे में लोगो को जानकारी नहीं है इस चित्र प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से जानकारी प्राप्त की इस चित्र प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के 


प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें पोस्टर पेंटिंग स्लोगन राइटिंग ओपन प्रश्नोत्तरी लूडो व चेस प्रतियोगिता भी करवाई गई इन प्रतियोगिताओं में स्थानीय स्कूल छात्र छात्राओं व बाल विकास विभाग विभाग से आंगनवाड़ी वर्करो ने तथा अन्य उपस्थित लोगों ने भी भाग लिया लूडो प्रतियोगिता में मनदीप प्रथम राहुल द्वितीय तथा आरजू तृतीय स्थान पर रहे विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कार भी बांटे गए इस चित्र प्रदर्शनी में लोग ने चित्रों के माध्यम से तथा चित्र प्रदर्शनी मैं लगी हुई बड़े एलईडी के माध्यम से चलचित्रो द्वारा भी भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की इसके साथ-साथ गीत नाटक प्रभाग के कलाकारों द्वारा गीत एवं नाटक के माध्यम से भी जानकारी दी गई यह जानकारी प्रभारी सुरजीत सिंह केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार हमीरपुर ने दी


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस