नागिन युवक मंडल पानवी को उत्कृष्ट युवा मंडल के लिए किया चयनित - Smachar

Header Ads

Breaking News

नागिन युवक मंडल पानवी को उत्कृष्ट युवा मंडल के लिए किया चयनित


 नागिन युवक मंडल पानवी को उत्कृष्ट युवा मंडल के लिए किया चयनित


उत्कृष्ट युवा मंडल से सत्यजीत और दिमाग चन्द राष्ट्रीय युवा महोत्सव में करेंगे जिला का प्रतिनिधित्व


12 से 16 जनवरी तक हुबली में आयोजित किया जा रहा राष्ट्रीय युवा महोत्सव


नेहरू युवा केन्द्र किन्नौर के तत्वाधान में नागिन युवक मंडल पानवी को उत्कृष्ट युवक मंडल के लिए चयनित किया गया और दूसरा स्थान जोनाग सामाजिक एवं युवक कल्याण मंडल चगांव ने प्राप्त किया। उत्कृष्ट युवा मंडल पुरस्कार के लिए गठित समिति की बैठक में इसका चयन किया गया।


यह जानकारी देते हुए जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि उत्कृष्ट युवा मंडल पानवी से 02 युवाओं सत्यजीत और दिमाग चन्द को राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 में जिला का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा जा रहा है। यह उत्सव भारत सरकार द्वारा 12 से 16 जनवरी 2023 तक हुबली, कर्नाटक में आयोजित किया जा रहा है जहां देश भर से 8000 से ज्यादा युवा भाग लेंगे।


जिला युवा अधिकारी ने बताया कि 01 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक युवक मंडलो की ओर से विभिन्न सामाजिक, खेल-कूद, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, पोषण अभियान, स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार कार्यक्रमों पर दिए गए प्रतिवेदनों के आधार पर उत्कृष्ट युवा मंडल पुरस्कार दिया जाता है।


उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट युवा मंडल पुरस्कार के तहत प्रथम स्थान हासिल करने वाले युवक मंडल को 25000 की राशि प्रदान की जाएगी तथा उनका प्रतिवेदन राज्य स्तर के लिए भेजा जायेगा। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले युवक मंडल को 75 हजार रुपए, द्वितीय को 50000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25000 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले युवक मंडल को 3 लाख की पुरस्कार राशि दी जाती है ।

कोई टिप्पणी नहीं