वात्सल्य वाटिका में श्रीकृष्ण कृपा द्वारा भजन संध्या हुई आयोजित - Smachar

Header Ads

Breaking News

वात्सल्य वाटिका में श्रीकृष्ण कृपा द्वारा भजन संध्या हुई आयोजित

वात्सल्य वाटिका में श्रीकृष्ण कृपा द्वारा भजन संध्या हुई आयोजित


कुरुक्षेत्र : अंकित शर्मा /

वात्सल्य वाटिका ब्रह्मा कालोनी, अमीन रोड़, कुरूक्षेत्र में विशाल भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या श्री कृष्ण कृपा समिति कुरुक्षेत्र के भजन कीर्तन टोली के प्रमुख सुनील वत्स द्वारा की गई। सबसे पहले वात्सल्य वाटिका कुरुक्षेत्र संस्थापक आदरणीय परम पूज्य स्वामी हरिओम दास परिव्राजक जी और विद्यालय प्रधानाचार्य गौरव चौधरी ने भजन मंडली का माला अर्पण कर स्वागत व अभिनन्दन किया। सभी भक्तों ने भजनों का नाच नाच कर खूब आनंद लिया। भजन संध्या में वात्सल्य वाटिका कुरुक्षेत्र की बालिकाओं द्वारा अष्टादशी श्लोकों का बहुत सुंदर उच्चरण किया गया। अंत श्री कृष्ण कृपा समिति के द्वारा वात्सल्य वाटिका कुरुक्षेत्र के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। वात्सल्य वाटिका कुरुक्षेत्र संस्थापक आदरणीय परम पूज्य स्वामी हरिओम दास परिव्राजक जी ने सभी का आभार और धन्यवाद किया। भजन संध्या का का समापन गऊ माता की आरती कर , सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर वात्सल्य वाटिका कुरुक्षेत्र संस्थापक आदरणीय परम पूज्य स्वामी हरिओम दास परिव्राजक जी , ट्रस्ट प्रधान ओमप्रकाश मितल, ट्रस्ट उपप्रधान सुरेश कुमार, सचिव ओमप्रकाश गेरा, ट्रस्ट कोषाध्यक्ष संत राजेंद्र सिंह जी, सुनील वत्स, दीपक सलूजा, विजय नरूला केडीबी सदस्य, पवन गुप्ता, रमाकांत,पवन भारद्वाज, विद्यालय प्रधानाचार्य गौरव चौधरी, सुरेन्द्र शर्मा, तरूण कुमार, नवीन, विकास छाबड़ा, उमा गौड़, सुदेश नरूला, सुमन लता, मानवी सेतिया, सविता वत्स, किरण, विमला रानी, सरदार अवतार सिंह, विद्यालय आचार्या परिवार विजयलक्ष्मी, पूनम सलूजा और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं