केंद्रीय कर्मचार‍िियों के बढ़ने वाले महंगाई भत्‍ते का इंतजार जल्द होगा खत्म

केंद्रीय कर्मचार‍िियों के बढ़ने वाले महंगाई भत्‍ते का इंतजार जल्द होगा खत्म 


केंद्रीय कर्मचार‍ियों को जनवरी 2023 से बढ़ने वाले महंगाई भत्‍ते का इंतजार है. बुधवार को होने वाली केंद्रीय कैब‍िनेट की बैठक में डीए हाइक पर मंजूरी द‍िये जाने की उम्‍मीद है. लेकिन इस बीच पुराने डीए एर‍ियर की मांग पर कर्मचारियों को झटका लगा है. केंद्र सरकार की तरफ से पुराने महंगाई भत्ते का एर‍ियर (DA Arrear) देने से साफ इनकार कर दिया गया है. सरकार की तरफ से यह स्‍पष्‍ट कर द‍िया गया है क‍ि केंद्रीय कर्मचारियों के बकाया 18 महीने के महंगाई भत्ता (DA) का भुगतान नहीं क‍िया जाएगा.

लोकसभा में सरकार की तरफ से दी गई जानकारी

लोकसभा में एक प्रश्‍न के उत्‍तर में सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई. सरकार ने बताया कि कोरोना काल के दौरान कर्मचारियों के रोके गए महंगाई भत्ते से 34,402.32 करोड़ रुपये की बचत हुई थी. इस पैसे का इस्‍तेमाल महामारी को रोकने के ल‍िए क‍िया गया. आपको बता दें साल 2020 में कोरोना महामारी के आने पर केंद्रीय कर्मचारियों के डीए हाइक की तीन किस्त को रोक द‍िया गया था. जनवरी 2020, जुलाई 2020 और जनवरी 2021 के बाद इसे जुलाई 2021 में बहाल क‍िया गया.

एकमुश्‍त 17% का इजाफा क‍िया गया

जनवरी 2020, जून 2020 और जनवरी 2021 के लिए डीए में एकमुश्‍त 17% का इजाफा क‍िया गया था. लेकिन इस दौरान रोका गया पैसा कर्मचारियों को नहीं द‍िया गया. कर्मचारी संघ की तरफ से 18 महीने के डीए एर‍ियर की लगातार मांग की जा रही है. लेकिन इस पर मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत देने से साफ इनकार कर द‍िया.

डीए भुगतान रोककर पैसे की व्‍यवस्‍था की

लोकसभा में साफ क‍िया गया क‍ि मौजूदा वक्‍त में बजट घाटा FRBM Act के प्रावधानों की तुलना में दोगुना है. इसलिए प‍िछला ब‍काया डीए देने का कोई प्रस्‍ताव नहीं है. वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा, महामारी के दौरान सरकार ने आपदा से निपटने के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं. इसके लिए पैसे की जरूरत थी, यह पैसा डीए भुगतान को रोककर क‍िया.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग