बीपीएल चयन गाइडलाइन को लेकर एसडीएम ने सचिवों को दी जानकारी

बीपीएल चयन गाइडलाइन को लेकर एसडीएम ने सचिवों को दी जानकारी


जवाली: रतिक्ष कुमार / मिनी सचिवालय जवाली में समस्त पंचायत सचिवों के साथ एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें होने वाले बीपीएल सर्वे को लेकर जानकारी दी गई। एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीपीएल सर्वे के लिए पटवारी, आंगनवाड़ी वर्कर व पंचायत सचिव की तीन दिवसीय कमेटी बनाई गई है जिनके ऊपर एक सुपरिवाइजर होगा। उन्होंने बताया कि हर पंचायत को बीपीएल चयन के लिए टारगेट दिया गया है जिसका लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जो पंचायतें पहले बीपीएल मुक्त हो गई थीं उनमें भी बीपीएल का चयन होगा। एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 6 अप्रैल से पंचायतों में ग्राम सभाएं होंगी जिसमें तीन सदस्यीय कमेटी की देखरेख में बीपीएल का चयन होगा। इस मौके पर बीडीओ नगरोटा सूरियां विनय चौहान सहित समस्त पंचायतों के सचिव मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग