कर्मचारियों ने कपड़े, बर्तन धोने के साथ साफ सफाई से किया इन्कार तो गई नौकरी

कर्मचारियों ने कपड़े, बर्तन धोने के साथ साफ सफाई से किया इन्कार तो गई नौकरी 


( शिमला ब्यूरो : गायत्री गर्ग ) हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के लिए अफसरशाही परेशानी का सबब बनी हुई है पहले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी अपने ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पर निर्देश न मानने के आरोप लगा चुके हैं।

तो वहीं अब स्वास्थ्य विभाग के नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कार्यरत कर्मचारी अनिल कुमार, नीना देवी और सोहन लाल ने मामले में मुख्य बीते हफ्ते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की थी. कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सचिव से भी बार-बार नौकरी से न निकालने की अपील की, लेकिन बावजूद इसके कर्मचारी स्वास्थ्य सचिव ने इनकी एक बात नहीं मानी। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें घर पर कपड़े धोने और बर्तन धोने के साथ साफ सफाई का काम करवाया गया। 7 जून को नेशनल हेल्थ मिशन के दफ्तर से राज्य सचिवालय में उनकी ट्रांसफर हुई. इसके बाद से लगातार वे शिमला के मैहली इलाके में स्थित स्वास्थ्य सचिव के घर पर काम कर रहे थे। इन कर्मचारियों ने नेशनल हेल्थ मिशन के डायरेक्टर से भी इस बारे में बात की, लेकिन डायरेक्टर ने उच्च अधिकारियों के दबाव में मदद करने में असमर्थता जाहिर की।

स्वास्थ्य सचिव एम.सुधा देवी का कहना है कि कर्मचारियों के आरोप निराधार हैं, यह कर्मचारी अपनी सेवाएं सही ढंग से नहीं दे रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी ने कर्मचारियों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। वहीं शुक्रवार को ही हुए एक आर्डर में सोहन लाल, नीना देवी और अनिल कुमार को उनकी सेवाओं से रिलीव कर दिया है। आदेशों ने इन तीनों कर्मचारियों के स्थान पर अन्य कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश भी दिए गए हैं। निर्देशों में यह तैनाती अगले दो दिन के भीतर करने के लिए कहा गया है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग