इन राशियों के जातक दिल की बजाए दिमाग से लें काम तो बेहतर रहेगा, जानें आज का पंचांग - Smachar

Header Ads

Breaking News

इन राशियों के जातक दिल की बजाए दिमाग से लें काम तो बेहतर रहेगा, जानें आज का पंचांग

इन राशियों के जातक दिल की बजाए दिमाग से लें काम तो बेहतर रहेगा, जानें आज का पंचांग 


मेष राशि

अतीत की बातें याद करेंगे तो वर्तमान ख़राब हो सकता है। पैसों के लेन-देन से दूर ही रहें तो अच्छा रहेगा। किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। पैरों में दर्द और सूजन हो सकती है। परिवार के बुजुर्गों की सलाह आपके काम आएगी।

वृष राशि 

मानसिक तनाव के कारण आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा। आज आप दिल की बजाए दिमाग से काम लें तो बेहतर रहेगा। संपत्ति को लेकर गंभीर विवाद हो सकता है। संतान से सुख मिलेगा।

मिथुन राशि 

बच्चों पर अपने फैसले न थोपें, नहीं तो आपके विरोधी हो सकते हैं। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिल सकती है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें सावधान रहना चाहिए। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय ठीक है।

कर्क राशि 

आज आलस्य आपके ऊपर हावी रहेगा। बिजनेस की स्थिति धीमी रहेंगी। विचारों में नकारात्मकता के कारण डिप्रेशन की स्थिति बन सकती है। आज राजनीतिक संबंधों का आपको भरपूर फायदा मिलेगा। समाज और निकट संबंधियों में आपका सम्मान बढ़ेगा। अजनबी लोगों से सावधान रहें।

सिंह राशि 

परिवार में किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। बिनजेस में कोई बड़ा आर्डर आपको मिल सकती है। नौकरी की स्थिति पहले से काफी बहेतर रहेगी। घर में अनुशासित वातावरण रहेगा।

कन्या राशि 

किसी करीबी व्यक्ति के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है, जिससे मन निराश होगा। पति-पत्नी का बीच आपसी सहयोग बना रहेगा। हल्की-फुल्की मौसमी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं। विरोधी परास्त होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके विपक्ष में जा सकता है।

तुला राशि 

आज आप यात्रा पर जाने से से बचें, नही तो परेशानी का अलावा कुछ नहीं मिलेगा। बिना वजह किसी से विवाद संभव है। वर्क प्लेस पर तनाव को अपने घर पर हावी न होने दें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।

वृश्चिक राशि 

बिजनेस से जुड़ी योजनाएं किसी से शेयर न करें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कुछ खास लोगों के संपर्क में आने से आपकी सोचने की शैली में आश्चर्यजनक रूप से बदलाव आएगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहना ही ठीक है।

धनु राशि 

किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले से काफी मजबूत रहेगा। नजदीकी रिश्तेदारों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

मकर राशि 

घर का माहौल अनुशासित रहेगा। कार्यक्षेत्र में डील करते समय या किसी से लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर होगी। आज बाहर का खाना खाने से बचें, नहीं तो पेट से जुड़े रोग हो सकते हैं। घर के किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

कुम्भ राशि 

घर में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से विवाद खड़ा हो सकता है। आज आप वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, चोट-मोच के योग बन रहे हैं। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी आपका समय व्यतीत होगा। घर में कोई छोटी सी बात बड़ा मुद्दा बन सकती है।

मीन राशि 

कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा कायम रहेगा। धन लाभ के नए रास्ते मिल सकते हैं। पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगी। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से जुड़ी बुरी खबर सुनने को मिल सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं