प्रदेश की राजनीतिक हलचल थमने का नाम नहीं ले रही,प्रतिभा के बयान पर CM सुक्खू ने कही यह बात - Smachar

Header Ads

Breaking News

प्रदेश की राजनीतिक हलचल थमने का नाम नहीं ले रही,प्रतिभा के बयान पर CM सुक्खू ने कही यह बात

प्रदेश की राजनीतिक हलचल थमने का नाम नहीं ले रही,प्रतिभा के बयान पर CM सुक्खू ने कही यह बात


सीएम सुक्खू दावा कर रहे हैं उनकी सरकार पर कोई खतरा नहीं है।मगर पार्टी के अंदर जो कलह है वो किसी से छिपी नहीं है। प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को सुक्खू पर कई आरोप लगाए थे जिसका आज उन्होंने पलटवार किया।

हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने ना सिर्फ पार्टी के भीतर चल रहे घमासान की ओर इशारा किया था बल्कि खुल कर यह बात भी कह दी थी कि भाजपा की वर्किंग उनसे बेहतर है। इसके साथ उन्होंने संगठन की मजबूती को लेकर कांग्रेस को काम करने की सलाह दी थी। बागी विधायकों के एक्शन को लेकर प्रतिभा सिंह ने बड़ी बात कही थी।

सीएम सुक्खू ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि, जिसके साथ 80% विधायक जुड़े हों उससे बड़ा और क्या साथ होगा। वो प्रदेश अध्यक्ष उन्होंने बेहतर पता होगा कि अब 80 फीसदी विधायक हमारे साथ है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने यह सवाल क्यों उठाया?

 वहीं, सरकार ने विधायक नंद लाल और मोहन ब्राफ्टा की सुरक्षा बढ़ा दी है। इधर कांग्रेस के 6 और 3 निर्दलीय विधायक चंडीगढ़ के होटल में डेरा डाले हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं