भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा संगठनात्मक जिला पालमपुर की बैठक जिला मोर्चा अध्यक्ष बद्री दास की अध्यक्षता में आयोजित की गई - Smachar

Header Ads

Breaking News

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा संगठनात्मक जिला पालमपुर की बैठक जिला मोर्चा अध्यक्ष बद्री दास की अध्यक्षता में आयोजित की गई

 भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा संगठनात्मक जिला पालमपुर की बैठक जिला मोर्चा अध्यक्ष बद्री दास की अध्यक्षता में आयोजित की गई


बैठक में विशेष रूप से प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर उपस्थित रहे। बैठक में जनजाति मोर्चा महासंपर्क अभियान एवं चौपाल कार्यकम का आगाज किया गया और विस्तार से मोर्चा के कार्यकमों की चर्चा एवं विचार विमर्श हुआ। सभी मोर्चा पदाधिकारियों को ग्राम केंद्र स्तर पर महासंपर्क अभियान एवं चौपाल में जाने की जिम्मेवारियां सौंपी गई व जन-जन तक मोदी सरकार के द्वारा जनजातीय लोगों के लिए किए गए कार्य को पत्रक के माध्यम से अवगत करवाने को कहा गया। बैठक में प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री पवन कपूर, प्रदेश सचिव एच.आर डोगरा, जिला महामंत्री गुरमीत सिंह, महामंत्री सरवन कुमार, चारों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं जिला के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं