हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति अच्छी, बैंगलुरू द रामेश्वरम कैफे में हुआ विस्फोट, - Smachar

Header Ads

Breaking News

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति अच्छी, बैंगलुरू द रामेश्वरम कैफे में हुआ विस्फोट,

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति अच्छी, बैंगलुरू द रामेश्वरम कैफे में हुआ विस्फोट,केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने 'रामायणम् चित्रकाव्यम् प्रदर्शनी' का उद्घाटन किया




शिमला (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "हमारी सरकार पर कोई संकट नहीं है, ये सरकार 5 साल चलेगी। ये जो वे हथकंडे अपना रहे हैं ये राजनीति में अच्छे नहीं लगते।



बेंगलुरु: NIA की एक टीम 'द रामेश्वरम कैफे' पहुंची, जहां आज विस्फोट हुआ था। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार 'द रामेश्वरम कैफे' पहुंचे, जहां आज विस्फोट हुआ था।


बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट पर कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा, "इस मामले की जांच NIA को सौंपी जानी चाहिए। सीएम को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।



अबू धाबी (यूएई): पीएम नरेंद्र मोदी ने 14 फरवरी को बीएपीएस हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया था, जो आज आम जनता के लिए खुल गया है।




कैथल, हरियाणा: किसानों के विरोध प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने कहा, "किसानों के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में अगर कोई गैरकानूनी गतिविधि हुई है तो पुलिस इसकी जांच करेगी। लोकसभा चुनाव पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, "3 मार्च को जननायक जनता पार्टी की कार्यकारिणी बैठक होगी। चौटाला जी जो भी आदेश देंगे उस पर पार्टी कार्यकर्ता काम करेगा...कांग्रेस जो कभी कहती थी कि हम मजबूत हैं और प्रदेश नेतृत्व में उन्हें किसी की जरूरत नहीं, आज वही पार्टी AAP को साथ लेकर चल रही है।




शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "विक्रमादित्य सिंह कल कैबिनेट में थे, उनसे हमारी बातचीत हुई है और कैबिनेट बैठक के बाद वह शाम को चंडीगढ़ गए जहां ललित होटल में वह हमारी बागी विधायकों से मिले। बागी विधायकों में से कुछ कांग्रेस में वापस आना चाहते हैं...मेरी उनसे सुबह और दोपहर में बात हुई है। मैंने उनसे कहा कि आप हाईकमान से बात कर ले। एक बागी विधायक ने मुझसे कहा था कि वह वापस आना चाहते हैं लेकिन वहां पर CRPF तैनात कर दिए गए हैं। तो हम ऐसा काम नहीं करने वाले जब उनका मन होगा वो वापस आए और हम उनका स्वागत करेंगे क्योंकि जोर-जबरदस्ती हिमाचल की संस्कृति में नहीं है।




अभिनेता अजय देवगन अपने परिवार के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग समारोह में हिस्सा लेने के लिए गुजरात के जामनगर पहुंचे।




दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने 'रामायणम् चित्रकाव्यम् प्रदर्शनी' का उद्घाटन किया।

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, "रामायण को काव्य के रूप में महर्षि वाल्मीकि जी ने लिखा था लेकिन चित्रों के माध्यम से हम जो रामायण को दिखा रहे हैं इसलिए इसको रामायणम् चित्रकाव्यम् कहा गया है...रामायण ने हमें शादियों और कई कालों से प्रेरित किया है और हमें रामायण से प्रेरणा मिलती है कि हम सही मार्ग पर चल पाए।



बेंगलुरु (कर्नाटक): बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "यह एक कम तीव्रता वाला विस्फोट था। एक युवक आया और एक छोटा बैग रखा जो एक घंटे बाद फट गया। इस घटना में लगभग 10 लोग घायल हो गए। घटना की जांच के लिए 7-8 टीमें गठित की गई हैं। हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं।





बेंगलुरु (कर्नाटक): बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट पर कर्नाटक नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने कहा, "मैं सरकार से गंभीर कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं...यहां पर कानून-व्यवस्था नहीं है। यह सरकार राज्य की कानून-व्यवस्था ठीक से नहीं चला पा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं