कांग्रेस के काले नाग 6 विधायक बेचा अपना ईमान, भावुक हुए CM ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू - Smachar

Header Ads

Breaking News

कांग्रेस के काले नाग 6 विधायक बेचा अपना ईमान, भावुक हुए CM ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू

कांग्रेस के काले नाग 6 विधायक बेचा अपना ईमान, भावुक हुए CM ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू


सीएम सुखविंदर ने कहा जिन छह काले नागों ने गद्दारी की वो सड़क के रास्ते से नहीं आए। हरियाणा पुलिस और सीआरपीएफ उन्हें मिली। वे हेलीकॉप्टर से आए और बजट में विधानसभा के अंदर नहीं बैठे। बजट में गरीबों के लिए कल्यणकारी योजनाएं थीं। मैं यहां प्रदेश के लोगों के लिए हूं। मेरा काम आपके और आपके कल्याण के लिए समर्पित होगा। मैं उनकी साजिश का शिकार नहीं बनूंगा। यह शब्द शुक्रवार को सोलन जिले की जनता को 88 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देते हुए कहे उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 विधायकों पर तीखा हमला किया। साथ ही सीएम सुक्खू ने धर्मपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सुक्खू ने छह कांग्रेस विधायकों को काला नाग तक बता दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम सुक्खू भावुक भी हो गए।

सीएम सुक्खू ने कहा लोगों ने षडयंत्र कर सरकार गिराने की कोशिश की। लेकिन मैं डरता नहीं हूं। जो विधायक अपना ईमान बेच दे वो विधानसभा क्षेत्र के लोगों का क्या भला करेगा। बीजेपी के नेता और जो कांग्रेस के काले नाग थे, उन्होंने अपने ईमान को बेच दिया। प्रदेश में 28 फरवरी को बजट पास होना था। लेकिन उससे पहले 27 तारीख स्पीकर के पास जाकर उन्हें धमकाया गया। 



कोई टिप्पणी नहीं