होशियार सिंह की बुद्धि भ्रष्ट हुई, लेकिन यह अब देहरा के भाग्य उदय का वरदान बनेगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू - Smachar

Header Ads

Breaking News

होशियार सिंह की बुद्धि भ्रष्ट हुई, लेकिन यह अब देहरा के भाग्य उदय का वरदान बनेगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू

 अगर विधायक ही बनना था, तो उन्होंने विधायक पद से क्यों दिया इस्तीफा :  सुखविंदर सिंह सुक्खू

होशियार सिंह की बुद्धि भ्रष्ट हुई, लेकिन यह अब देहरा के भाग्य उदय का वरदान बनेगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू

अहंकार और पैसे के लालच में होशियार सिंह ने जन भावनाओं का सौदा कर विधायक पद को बेचा है.



 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह देहरा की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि अगर विधायक ही बनना था, तो उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा ही क्यों दिया| जनता ने होशियार सिंह को साल 2027 तक विधायक बनाकर भेजा था, लेकिन डेढ़ साल में ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया| होशियार सिंह ने देहरा की जनता की भावनाओं का समझौता किया और अपना ईमान बेच दिया| उन्होंने कहा कि होशियार सिंह को देहरा के विकास से कोई लेना देना नहीं है|

पूर्व विधायक होशियार सिंह पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी अपनी विधायकी से यूं ही इस्तीफा नहीं देता|   उन्होंने कहा कि अहंकार और पैसे के लालच में होशियार सिंह ने जन भावनाओं का सौदा कर अपने विधायक पद को बेचा है|  धन के प्रभाव में आकर होशियार सिंह की बुद्धि भ्रष्ट हुई, लेकिन यह देहरा के भाग्य उदय का वरदान बनेगा| उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ निर्दलीय विधायक ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया और अब देहरा में भरपूर विकास होगा|

कोई टिप्पणी नहीं