आपदा से क्षतिग्रस्त हुए घरों को दोबारा बसाया जाएगा, वित्त मंत्री ने हिमाचल के लिए किया ऐलान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार का पहला बजट पेश किया।अन्य राज्यों के साथ हिमाचल के लिए भी वित मंत्री  ने बड़ा एलान किया है।इस बजट में प्रदेश के लिए वित्त मंत्री ने आपदा पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित किया है।



निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान कहा कि हिमाचल में क्षतिग्रस्त घरों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही प्रभावितों को पुनर्वास किया जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 25 हजार ग्रामीण बस्तियों में सभी मौसमों के लिए उपयुक्त सड़कें उपलब्ध कराने के लिए पीएम ग्राम सड़क योजना चरण- 4 शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नेपाल में बाढ़ नियंत्रण संरचनाओं के निर्माण की योजना अभी तक प्रगति पर नहीं है। सरकार 11,500 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। असम, जो हर साल बाढ़ से जूझता है, को बाढ़ प्रबंधन और संबंधित परियोजनाओं के लिए सहायता मिलेगी।

बाढ़ के कारण व्यापक नुकसान झेलने वाले हिमाचल प्रदेश को भी सहायता मिलेगी बहुपक्षीय सहायता के माध्यम से पुनर्निर्माण के लिए, भूस्खलन और बादल फटने से महत्वपूर्ण क्षति का सामना करने वाले उत्तराखंड को आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश में पिछले साल आपदा ने प्रदेश को गहरे जख्म दिए थे। बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान ने हिमाचल में विकास की गति को शून्य करने के साथ विकास में दस वर्ष पीछे लाकर खड़ा कर दिया था।

विभिन्न क्षेत्रों में नुकसान का आकलन देखे तो करीब 8075.44 करोड़ का नुकसान हुआ था। वहीं, आपदा में विभिन्न कारणों के कारण 341 मौतें हुई थीं। जबकि आपदा से 6046 पशुओं की मौत हुई थी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार