देहरा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

 शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में काँगड़ा  जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र से आए विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट की।मुख्यमंत्री ने उप-चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमेलश ठाकुर को विजयी बनाने के लिए देहरा की जनता का आभार व्यक्त किया।इस दौरान प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।





( शिमला : गायत्री गर्ग )

मुख्यमंत्री ने उप-चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमेलश ठाकुर को विजयी बनाने के लिए देहरा की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडलों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान और मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में देहरा एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनने जा रहा है। राज्य सरकार देहरा की जनता को हर संभव मदद उपलब्ध करवायेगी और उनकी समस्याओं का सुनियोजित तरीके से निराकरण करेगी। उन्होंने कहा कि देहरा में जल्द ही विधायक कार्यालय खोला जाएगा ताकि स्थानीय समस्याओं को तुरंत हल किया जा सके। विधायक कमलेश ठाकुर ने भी उप-चुनावों में समर्थन के लिए देहरावासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह 26 जुलाई से देहरा का दौरा करेंगी। इस दौरान वह स्थानीय लोगों से देहरा के विकास के मॉडल को लेकर चर्चा करेंगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में संकटमोचन हनुमान मंदिर में पत्नी कमलेश ठाकुर व परिवार के अन्य सदस्यों सहित माथा टेका और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर भोरंज से विधायक सुरेश कुमार और कृषि उत्पाद विपणन समिति  शिमला-किन्नौर के अध्यक्ष देवानंद वर्मा भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

डमटाल पुलिस की वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, खैर के 84 लट्ठे बरामद

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में