हिमाचल के कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तीन जिलों के लिए बाड़ का जोखिम

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में मौसम खराब बना हुआ है।सुबह से शहर व आसपास के इलाकों में रुक-रुककर बारिश जारी है।मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 24 से 27 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

29 जुलाई तक कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।



उधर, बीती रात को कांगड़ा में 151.8, धर्मशाला 136.6, पालमपुर 112.4, नगरोटा सूरियां 99.6, धौलाकुआं 82.5, जोगिंद्रनगर 52.0, गुलेर 46.4, सुंदरनगर 44.7,घमरूर 35.2 व काहू में 33.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उधर, आईएमडी हाइड्रोमेट डिवीजन नई दिल्ली की ओर से प्रदेश के लिए राष्ट्रीय आकस्मिक बाढ़ मार्गदर्शन बुलेटिन जारी किया गया है। इसके अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, चंबा और शिमला जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बाढ़ का जोखिम होने की संभावना है।  

शिमला में न्यूनतम तापमान 18.0, सुंदरनगर 22.1, भुंतर 21.5, कल्पा 14.5, धर्मशाला 19.0, ऊना 24.2, नाहन 24.1, केलांग 13.1, पालमपुर 19.0, सोलन 21.2, मनाली 20.1, कांगड़ा 21.0, मंडी 24.2, बिलासपुर 25.4, हमीरपुर 26.2, चंबा 23.6, कुफरी 15.7, कुकुमसेरी 10.0, रिकांगपिओ 18.8, धौलाकुआं 25.1, बरठीं 24.9, कसौली 19.0, पांवटा साहिब 24.0, देहरा गोपीपुर 27.0 व ताबो में 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर