मणिकर्ण घूमने आए हरियाणा के पर्यटक की कार धूं धूं कर के जली

 मणिकर्ण घूमने आए हरियाणा के पर्यटक की कार धूं धूं कर के जली 



गनीमत रही कि समय रहते सैलानी कार से बाहर निकल गए और उन्होंने इस बारे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने छानबीन आरम्भ की

बीती शाम पर्यटक अपनी कार से मलाणा की ओर घूमने के लिए निकले. लेकिन फॉर ब्रिज के आगे सड़क की खराब हालत को देखते हुए वह वापस मुड़ गए. जब वह वापस मुड़ रहे थे तभी अचानक कार में आग लग गई. गनीमत रही कि वक्त रहते सैलानी कार से बाहर निकल गए और उन्होंने इस बारे पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही जरी पुलिस अग्निशमन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया. हालांकि, अभी तक कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन इसमें किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है. जबकि आग के कारण कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। एसपी कुल्लू डॉक्टर गोकुल चंद्रन कार्तिकेयन ने बताया कि मणिकर्ण में मलाणा सड़क पर एक कार में आग लगने की सूचना मिली है. अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है. पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है। आपको बता दें कि इस कार में हरियाणा के अनुराग अपनी पत्नी के साथ कार से कुल्लू घूमने आये थे. अनुराग हरियाणा के एकता नगर पंचवटी चौक के पास रहते हैं. जब दोनों कार से मणिकर्ण के मलाणा सड़क मार्ग पर पहुंचे तो कार में अचानक आग लग गई.हादसे में दोनों बाल-बाल बचे।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा से गूँजा मेहला, 394 प्रतिभागियों ने लिया भाग