मानसून पर लग गया ब्रेक, बारिश के लिए करना पड़ेगा इंतजार, अभी नहीं बरसेंगे बादल - Smachar

Header Ads

Breaking News

मानसून पर लग गया ब्रेक, बारिश के लिए करना पड़ेगा इंतजार, अभी नहीं बरसेंगे बादल

 मानसून पर लग गया ब्रेक... बारिश के लिए करना पड़ेगा इंतजार, अभी नहीं बरसेंगे बादल




( शिमला : गायत्री गर्ग )

हरियाणा में जब मानसून का आगमन हुआ तो ऐसा लगा कि इस साल बेहतर बारिश होगी| लेकिन धीरे-धीरे इसकी रफ्तार कम होती जा रही है| प्रदेश के दक्षिण जिलों में तो अच्छी खासी बरसात हुई है| लेकिन बाकी जिलों में कुछ खास बारिश देखने को नहीं मिली है. प्रदेश में इसकी रफ्तार सुस्त पड़ती हुई नजर आ रही है| मौसम विभाग के मुताबिक अभी तक राज्य में 30 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है| चंडीगढ़ मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में मानसून सुस्त पड़ चुका है| कुछ दिनों तक अब यहां बारिश की संभावना नहीं है| हालांकि एक से दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है|

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 27 जून को मानसून ने दस्तक दी थी, जिसके बाद तकरीबन 10 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहा| मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल में 16 से 20 जुलाई तक कहीं कहीं मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है| राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक राज्य में मानसून की दस्तक से अबतक 16 दिनों में भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और बाढ़ की कोई घटना सामने नहीं आई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मानसून सीजन में 176 करोड़ का नुकसान आंका गया|

कोई टिप्पणी नहीं