पटवार एवं कानूनगो संघ ने स्टेट कैडर घोषित करने के विरोध में सौंपा ज्ञापन

 पटवार एवं कानूनगो संघ ने स्टेट कैडर घोषित करने के विरोध में सौंपा ज्ञापन 


ज्वाली

पटवार एवं कानूनगो संघ ज्वाली इकाई ने प्रदेश सरकार द्वारा पटवारी एवं कानूनगो का जिला कैडर समाप्त करके स्टेट कैडर घोषित करने के निर्णय का कड़ा विरोध किया है इस विषय को लेकर आज ज्वाली इलाके के पटवारी एवं कानूनगो ने एसडीएम ज्वाली वचित्र सिंह ठाकुर को ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई की पटवारी एवं कानूनगो का जिला कैडर ही रखा जाए संघ के मंडल प्रधान राजीव कुमार ने बताया की पटवारी एवं कानूनगो का काडर यदि जिला से राज्य स्तर पर किया जाता है तो इससे वरिष्ठता सूची में कई अनियमिताएं सामने आएंगी और बहुत से कर्मचारी ऐसा करने से पदोन्नति के अवसर से चूक जाएंगे और यह बिल्कुल भी न्याय संगत नहीं होगा। 

पटवार एवं कानूनगो महासंघ ज्ञापन के माध्यम से सरकार ने राजस्व विभाग के बहुत से कार्य ऑनलाइन माध्यम द्वारा शुरू कर दिए गए हैं परंतु पटवार खानों की हालत बहुत ही दयनीय है। ना तो वहां पर इंटरनेट और प्रिंटर आदि की सुविधा है और ना ही कर्मचारी और अपने कामों के लिए आने वाली आम जनता के लिए बैठने की सही सुविधा। महासंघ ने मुख्यमंत्री व राजस्व मंत्री से मांग की है की पटवार खानों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार