सुलयाली में समाजसेवी रणजीत बक्शी जनकल्याण सभा ने नारी जागृति महिला मंडल को कुर्सियां और गद्दे देकर की उनकी मदद
सुलयाली में समाजसेवी रणजीत बक्शी जनकल्याण सभा ने नारी जागृति महिला मंडल को कुर्सियां और गद्दे देकर की उनकी मदद
संस्था का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है
नूरपुर की पंचायत सुलयाली में समाजसेवी रणजीत बक्शी जनकल्याण सभा ने नारी जागृति महिला मंडल को कुर्सियां और गद्दे देकर उनकी मदद की ।इस संस्था का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है! यह संस्था समय समय पर नूरपुर विधानसभा की महिलाओं लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के स्किल ट्रेनिंग भी करवा रही है! जिसमे महिलाओं को सिलाई, ब्यूटीपार्लर के निशुल्क ट्रेनिंग देने में सहयोग कर रही है ।
वीओ -नारी जागृति महिला मंडल प्रधान दीक्षा पठानिया ने कहा कि आज रणजीत बक्शी जनकल्याण सभा के अध्यक्ष अकिल बक्शी ने हमारे महिला मंडल को कुर्सियां और गद्दे दिए हैं!हम सभी महिलाएं उनका धन्यवाद करती है! इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर किसी गरीब की बेटी पढ़ाई करना चाहती हो या ब्यूटी पार्लर, सिलाई का काम सीखना चाहती हो तो वह सहायता कर सकते हैं
वीओ -रणजीत बक्शी जनकल्याण सभा अध्यक्ष अकिल बक्शी ने कहा कि हमने अपनी संस्था की ओर से नारी जागृति महिला मंडल सुलयाली को कुछ कुर्सियां और गद्दे दिए हैं! इनके देने का मुख्य उद्देश्य यह है कि हम इस महिला मंडल को भी आत्मनिर्भर बना सके! इससे कल को किसी गरीब कन्या का विवाह होता है तो उसका टैंट का खर्चा बच सके! इससे पहले भी हम इस महिला मंडल व ओर महिला मंडलों को सिलाई मशीन दे चुके हैं! हमारी सोच है कि हम इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बना सके!हमारा विश्वास नारी शक्ति के नारे लगाने से नहीं बल्कि नारी शक्ति को मजबूत करने में है!
कोई टिप्पणी नहीं