निहंगों के वेष में आए चार आरोपियों ने दिन दहाड़े बीच सड़क पर तेज धार हथियार से किया हमला

निहंगों के वेष में आए चार आरोपियों ने दिन दहाड़े बीच सड़क पर तेज धार हथियार से किया हमला


लुधियाना:
संदीप थापर पर हमले के बाद शिव सेना पंजाब ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. जानकारी के मुताबिक थापर अकसर खालिस्तान के खिलाफ बयान देते हैं. इसके अलावा उन्होंने पंजाब में किसान आंदोलन के खिलाफ भी बयान दिए थे. जिस समय हमला हुआ उस समय थापर के साथ उनका गनमैन भी मौजूद था. हालांकि उसका कहना है कि निहंगों ने उसे पकड़ लिया और उसका हथियार छीनने की भी कोशिश की. थापर के समर्थकों का कहना था कि लंबे समय से उन्हें धमकी मिल रही थी इसके बाद उन्हें केवल एक गनमैन दिया गया था।आसपास कई लोग खड़े थे. हालांकि, किसी की भी आरोपी के पास जाने की हिम्मत नहीं हुई. शिवसेना नेता पर हमले का एक वीडियो भी सामने आया है. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में निहंग सिख के भेष में हमलावर शिव सेना टकसाली नेता संदीप थापर उर्फ गोरा पर हमला करते नजर आ रहे हैं।

अमर शहीद सुखदेव का पूरा नाम सुखदेव थापर था. वे भारत के महान क्रांतिकारियों में एक थे. जब जलियांबाग हत्याकांड के बाद विरोध प्रदर्शन निकालने पर अंग्रेजों ने लाला लाजपत राय पर लाठियां बरसा दी थीं, जिससे उनकी मौत हो गई थी. इसके बाद सुखदेव ने भगत सिंह और राजगुरु के साथ अंग्रेज अधिकारी सांडर्स का वध करके इस घटना का बदला लिया था. इसके बाद वे पकड़े थे लेकिन कभी उन्होंने माफी नहीं मांगी. 23 मार्च 1931 को सुखदेव थापर ने भगत सिंह और राजगुरु के साथ हंसते- हंसते लाहौर जेल में फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग