दवा दुकान की आड़ में पूरा का पूरा निजी अस्पताल खुला, देख अधिकारी भी हुए स्तब्ध

दवा दुकान की आड़ में पूरा का पूरा निजी अस्पताल खुला, देख अधिकारी भी हुए स्तब्ध 

राजस्थान: बाहर सिर्फ नाम के लिए दवाइयां बेची जा रही थी. अंदर पूरा अस्पताल खुला था. यहां पांच बेड का एक वार्ड बनाया गया था. इसपर एक महिला का इलाज किया जा रहा था. साथ ही एक कमरा लॉक था. जब उसे खुलवाया गया तो सब चकित रह गए. ये एक लेबर रुम था जहां डिलीवरी भी करवाई जाती थी. पास में रखी बाल्टी में ग्लूकोज की खाली बोतलें भी बरामद की गई।

राजस्थान के बीकानेर में एक दवा दुकान की आड़ में पूरा का पूरा निजी क्लिनिक ही खोल दिया गया।नोखा के मस्जिद चौक पर भी धड़ल्ले से ये प्राइवेट अस्पताल चल रहा था. चौक के किनारे बाहर एक दुकान का बोर्ड लगाया गया था. इसपर बालाजी मेडिकल और जनरल स्टोर लिखा था।

जांच टीम ने जब कागजात की मांग की तो उन्हें कुछ भी नहीं मिला. एडमिट की है महिला को भी बिना किसी पर्ची के भर्ती किया गया था. ना तो अस्पताल में मरीज के रजिस्ट्रेशन का कोई रिकॉर्ड था ना ही कोई रजिस्टर. इसके अलावा वहां कोई डॉक्टर भी नहीं मिला. कार्यवाई टीम ने तत्काल ही अस्पताल को बंद करवाया. इसके अलावा मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है. अब पुलिस गंभीरता से इसकी जाँच करने में जुट गई है कि आखिर कैसे बिना किसी के इजाजत के यहां अस्पताल खोल दिया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त