वैश्विक स्तर पर मोदी की लोकप्रियता और बढ़ी : परमजीत सिंह गिल

 वैश्विक स्तर पर मोदी की लोकप्रियता और बढ़ी : परमजीत सिंह गिल 


 बटाला, पठानकोट (पंकज, अविनाश शर्मा) पंजाब के वरिष्ठ नेता और हिमालय परिवार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमजीत सिंह गिल ने बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, पर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। मोदी के अकाउंट पर अब 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें एक लोकप्रिय वैश्विक नेता के रूप में मजबूती से स्थापित करते हैं।  

 गिल ने कहा, केवल तीन वर्षों में लगभग 30 मिलियन फॉलोअर्स की यह जबरदस्त वृद्धि मोदी के डिजिटल प्रभाव और व्यापक दर्शकों से जुड़ने की क्षमता को दर्शाती है।

 उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और प्रभाव वैश्विक स्तर पर दिन-प्रतिदिन बढ़ता गया है और आज देश के शक्तिशाली देशों के बड़े नेता भी भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करने के लिए उत्सुक हैं।

 उन्होंने कहा कि मोदी की लोकप्रियता की झलक पिछले दिनों रूस में भी महसूस की गई जब प्रधानमंत्री मोदी रूस के दौरे पर गए तो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें रूस का सर्वोच्च सम्मान दिया।

 गिल ने कहा कि मोदी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में कई ऐसे असंभव काम किये हैं जिनकी वजह से आज भारत दुनिया की नंबर एक ताकत बनने की राह पर है।

 उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत का डंका पूरी दुनिया में बजेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

6 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत