बटाला पुलिस द्वारा गांव शाहपुर जाजन में नशा विरोधी जागरूकता सेमिनार

 बटाला पुलिस द्वारा गांव शाहपुर जाजन में नशा विरोधी जागरूकता सेमिनार


 बटाला, (अविनाश शर्मा, चरण सिंह ) बटाला पुलिस ने गांव शाहपुर जाजन में नशा विरोधी जागरूकता सेमिनार आयोजित किया, जिसमें श्रीमती जसवन्त कौर, एसपी (एच) बटाला ने विशेष रूप से भाग लिया और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और गांव के रक्षा समिति, सदस्यों और युवाओं को नशा मुक्त जीवन जीने के महत्व के बारे में बताया गया।  

               उन्होंने कहा कि एसएसपी बटाला मैडम अश्वनी गोत्याल के दिशा-निर्देशों के तहत बटाला पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्तरों पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें लोगों को नशे के नकारात्मक प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया है ।

        उन्होंने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि नशा एक मानसिक बीमारी है जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर कर देती है, इसलिए हमें किसी भी प्रकार का नशा करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी भी कारण से नशे के दलदल में फंस जाता है तो उसका इलाज भी संभव है और सरकार द्वारा नशा मुक्ति केंद्रों, ओटी क्लीनिकों और पुनर्वास केंद्रों में यह इलाज बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है।

           एसपी बटाला ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आइए नशे को जड़ से खत्म करने के लिए आगे आएं और जो लोग नशे की गिरफ्त में फंस गए हैं उन्हें नई जिंदगी देने का प्रयास करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी