संक्रान्ति से शुरू होगा सावन माह,इस दिन सूर्य करेगें कर्क राशि में प्रवेश
संक्रान्ति से शुरू होगा सावन माह,इस दिन सूर्य करेगें कर्क राशि में प्रवेश
हिंदू पंचांग के अनुसार पूरे साल में कुल 12 संक्रांतियां मनाई जाती हैं। जिसमें से कर्क और मकर संक्रांति बहुत ही खास मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन सूर्य देव की पूजा और दान करने से ग्रहों की शांति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। संक्रांति की तिथि पर दान करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।इस साल 16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि से निकल कर कर्क राशि में सुबह 11 बजकर 29 मिनट पर प्रवेश करेंगे। उसी दिन कर्क संक्रांति मनाई जाएगी। कर्क संक्रांति के दिन पुण्य काल सुबह 5 बजकर 34 मिनट से 11 बजकर 29 मिनट तक है। महा पुण्य काल सुबह 09 बजकर 11 मिनट से सुबह 11 बजकर 29 मिनट तक है। कर्क संक्रांति के दिन महा पुण्य काल 02 घंटे 18 मिनट का है। आपको बताते चलें कि इस महीने को सावन का महीना भी कहा जाता है। इस महीने में विशेषतया भगवान शिव की अराधना से हर क्षेत्र में प्राणी को उन्नति प्राप्त होती है।
कोई टिप्पणी नहीं