गौतम गंभीर को भारतीय टीम के कोच बनने पर दिग्गजों ने दी बधाई

पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को मंगलवार को बीसीसीआई ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया।भारत की 2011 वनडे विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले 42 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज गंभीर द्रविड़ की जगह लेने की दौड़ में सबसे आगे थे।गंभीर के भारतीय टीम का कोच बनने पर पूर्व क्रिकेटर्स ने उन्हें बधाई दी है।

द्रविड़ का कार्यकाल पिछले महीने बारबाडोस में टी 20 विश्व कप में भारत की जीत के साथ समाप्त हुआ था। भारत के कोच के रूप में गंभीर का पहला दौरा श्रीलंका का होगा, जहां टीम 27 जुलाई से टीम  टी20 और इतने ही वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। गंभीर के भारतीय टीम का कोच बनने पर पूर्व क्रिकेटर्स ने उन्हें बधाई दी है।

एक खिलाड़ी के तौर पर गंभीर ने अपनी कप्तानी में 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल खिताब दिलाया। इसके बाद उन्होंने 2024 में आईपीएल खिताब जीतने वाली नाइट राइडर्स टीम के मार्गदर्शक (मेंटर) के तौर पर अपनी कोचिंग साख साबित की, जिसके दम पर वह भारतीय टीम के कोच बनने की रेस में सबसे आगे पहुंच गए। भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने ट्वीट करके लिखा, ''गौतम गंभीर को इस नई भूमिका में शामिल होने के लिए बहुत-बहुत बधाई। आपको ढेर सारी सफलता की कामना करता हूं।''

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने लिखा, ''भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में आपकी नई पारी के लिए गौतम गंभीर को बधाई। मुझे यकीन है कि आपका अनुभव, ऊर्जा, जुनून, आक्रामकता और प्रतिभा टीम को बेहतर बनाने के मार्ग पर ले जाएगी। मेरी शुभकामनाएं आपको। शुभकामनाएं दोस्त।''

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने कहा, ''भारत के लिए खेलने से लेकर भारत की कोचिंग करने तक का सफ़र बहुत कम लोगों ने देखा है। आपका सफर ऐसा रहा है, जिसे मुझे करीब से देखने का सौभाग्य मिला है- वे सभी कठिन पड़ाव जिन्हें आपको पार करना पड़ा। हमें एक बार फिर से गौरवान्वित करें।'

वीवीएस लक्ष्मण ने कहा,''बधाई गौतम गंभीर। इस भूमिका में आपको ढेर सारी सफलता की कामना करता हूं। भगवान भला करे। भारत के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने लिखा, ''बधाई हो गौतम गंभीर, आपको ढेर सारी शुभकामनाएं |

गौतम गंभीर ने एक्स पर लिखा, ''भारत मेरी पहचान है और अपने देश की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। मैं टीम के साथ वापस आकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, भले ही एक अलग भूमिका में हूं। लेकिन मेरा लक्ष्य हमेशा की तरह वही है, हर भारतीय को गौरवांवित करना है।'' उन्होंने कहा, ''टीम इंडिया एक अरब 40 करोड़ भारतीयों के सपनों को अपने कंधों पर उठाए हुए है और मैं इन सपनों को साकार करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

पंचक की स्थिति जानें व आज का पंचांग प्रविष्टे सहित

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन