ऑस्ट्रिया में वंदे मातरम के साथ PM Modi का किया स्वागत

पीएम नरेंद्र मोदी के रूस दौरे के पश्चात् ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना पहुंचने पर मोदी का स्वागत किया गया। ऑस्ट्रियन आर्टिस्ट ने होटल में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत वंदे मातरम गाते किया। पीएम मोदी वियना के होटल रिट्ज-कार्लटन पहुंचे तथा होटल में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। होटल पहुंचने पर ऑस्ट्रियाई कलाकारों ने उनके स्वागत में वंदे मातरम गाया।

41 वर्षों में यह पहली बार है कि भारतीय पीएम ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया है। इससे पहले 1983 में तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया था। पीएम मोदी ने वियना पहुंचने का ऐलान करते हुए एक्स पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें इस यात्रा को उन्होंने "स्पेशल" बताया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अपनी यात्रा के चलते नियोजित विभिन्न कार्यक्रमों के प्रति उत्साह जताया, जिनमें उच्च स्तरीय वार्ताएं एवं ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर तथा ऑस्ट्रिया में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत सम्मिलित है। प्रधानमंत्री एवं चांसलर, ऑस्ट्रिया और भारत के व्यापारिक नेताओं को भी संबोधित करेंगे।

ऑस्ट्रिया की अपनी यात्रा से पहले पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि लोकतंत्र, स्वतंत्रता एवं कानून के शासन के साझा मूल्य वह आधार हैं जिन पर दोनों देश और अधिक घनिष्ठ साझेदारी का निर्माण करेंगे | प्रधानमंत्री मोदी का यह रिमार्क ऑस्ट्रियन चांसलर के एक्स पर किए गए एक पोस्ट के पश्चात् आया है| इस पोस्ट में ऑस्ट्रियाई चांसलर नेहामर ने लिखा, मैं अगले सप्ताह वियना में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हूं| यह यात्रा एक विशेष सम्मान है क्योंकि यह 40 वर्षों में किसी भारतीय पीएम की पहली यात्रा है तथा हम भारत के साथ राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला