डॉ ओ. पी. सूद ने वृद्धाश्रम निर्माण हेतु ₹1 लाख दान दिया
डॉ ओ. पी. सूद ने वृद्धाश्रम निर्माण हेतु ₹1 लाख दान दिया
पालमपुर : केवल कृष्ण /
पालमपुर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर से सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ. ओ. पी. सूद ने शनि सेवा सदन द्वारा प्रस्तावित वृद्धाश्रम निर्माण के लिए ₹1,00,000 की राशि भेंट की है। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर सूद विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं वह रोटरी क्लब, ब्लड बैंक सोसायटी तथा अन्य सामाजिक संगठनों से एक्टिव रोल में जुड़े हुए हैं। समाज के दीन हीन लोगों की सहायता करना उनके जीवन का मुख्य ध्येय है
बीमार होने के बावजूद डॉ. सूद ने अस्पताल प्रस्थान से पहले शनि सेवा सदन के प्रमुख परमेंद्र भाटिया को यह चेक सौंपा। उन्होंने स्वस्थ होने के बाद और सहयोग देने का आश्वासन भी दिया है।
पिछले वर्ष उन्होंने मंदिर में वॉटर कूलर भेंट किया, जिससे सैकड़ों श्रद्धालु लाभान्वित हो रहे हैं। कन्याओं के विवाह में सहयोग से लेकर ब्लड डोनेशन जैसे कार्यों में उनका योगदान उल्लेखनीय है।
शनि सेवा सदन परिवार उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता है और उनके समर्पण को सच्चे समाजसेवा का उदाहरण मानता है।
कोई टिप्पणी नहीं