ऐतिहासिक चम्बा चौगान में आज चम्बा समर फुटबॉल कप 2025 आरंभ हो गई है।

ऐतिहासिक चम्बा चौगान में आज चम्बा समर फुटबॉल कप 2025 आरंभ हो गई है 


चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

 शुभारंभ समारोह में एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर प्रतियोगिता का विधिवत आगाज किया। आयोजन समिति की ओर से एसडीएम को सम्मानित भी किया गया। 22 जून तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 18 टीमों के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। विजेता टीम के खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती ने खिलाड़ियों के साथ मुलाकात करके उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा की जीत और हार जीवन के दो पहलू हैं। हार से निराश ना हों बल्कि और अधिक परिश्रम करें। कठिन परिश्रम से ही सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि नशे की चपेट में आने से न केवल युवा अपने शरीर को समाप्त करता है बल्कि उसका भविष्य भी अंधकारमय हो जाता है। उन्होंने युवाओं से नशे के दुष्परिणामों को लेकर अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने का आग्रह भी किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग