सियूल खड्ड में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत,पानी मे लगाई गई थी बिजली की तार

सलूणी क्षेत्र की सियूल खड्ड में करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत,पानी मे लगाई गई थी बिजली की तार, जांच में जुटी पुलिस   

( चंबा जितेन्द्र खन्ना ) सलूणी उपमंडल की बरोटी के निकट सियूल खड्ड में नहाने गए गए एक युवक की पानी में करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश कुमार (18)पुत्र परस राम गांव डिभर डाक घर डियूर तहसील सलूणी जिला चम्बा के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार कुछ अन्य साथियों के साथ बरोटी में क्रिकेट खेलने गया हुआ था। क्रिकेट खेलने के बाद सियूल खड्ड में नहाने चला गया। इस दौरान यहां पानी में किसी ने बिजली की तार लगा रखी थी जिससे उसे करंट लग गया और वह वेसुद्ध हो गया। बेहोशी की हालत में युवक का भाई व जीजा उसे उपचार हेतु सिविल अस्पताल किहार ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर किहार थाना प्रभारी अखिलेश सिंह पुलिस टीम सहित अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। साथ ही मृतक के परिजनों के वयान दर्ज किए। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने मछलियां पकड़ने के लिए किसी ने पानी में तार लगाई थी। वहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि आखिर पानी में बिजली की तार किसने लगाई थी। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू मैडिकल कॉलेज अस्पताल चम्बा में करवाया जाएगा। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने की है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग